फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6209 given htet

एचटेट : दो पालियों में 6209 में ने दी परीक्षा, 961 रहे गैरहाजिर

Fri, 01 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 01 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
6209 given htet
एपीजे महिला कॉलेज में एचटेट परीक्षा देने जाते दिव्यांग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी जिले में दो दिवसीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं, जिला प्रशासन छह दिन के अंदर अपने दूसरे इम्तिहान में पास हुआ। वीरवार की बात करें तो दो पालियों में 6209 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 961 गैरहाजिर रहे। दूसरे दिन अनुपस्थिति दर 13.40 प्रतिशत रही जबकि पहले दिन 12.27 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे थे।
वीरवार को लेवल-2 और 1 की परीक्षा आयोजित की गई। सुबह की पाली में 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। इस सत्र में कुल 5201 अभ्यर्थी शामिल होने थे। इनमें से 4566 हाजिर और 635 गैरहाजिर रहे। सुबह की पाली में 8 बजे केंद्रों के अंदर अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू किया गया। 9 बजे गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली में 7 केंद्रों पर 1969 अभ्यर्थी शामिल होने थे। इनमें से 1643 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 326 गैरहाजिर रहे। दोनों दिनों की बात करें तो 10,192 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने पहुंचना था। इनमें से 1332 गैरहाजिर रहे और 8860 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed