फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   620 cases of electricity theft caught in five months, fined 1.55 crores

पांच माह में पकड़े बिजली चोरी के 620 मामले, 1.55 करोड़ का ठोंका जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
620 cases of electricity theft caught in five months, fined 1.55 crores
पांच माह में पकड़े बिजली चोरी के 620 मामले, 1.55 करोड़ का ठोंका जुर्माना
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की दादरी डिविजन ने पिछले पांच माह से बिजली चोरी रोकने के लिए कुंडीमारों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत अब तक 620 मामले पकड़े जा चुके हैं। इन कुंडीमारों पर निगम टीमों ने एक करोड़ 55 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। जुर्माना की अदायगी न करने वाले 351 बिजली चोरों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए बिजली निगम अधिकारियों ने रेवाड़ी विजिलेंस को पत्र लिख दिया है। जल्द ही इनके खिलाफ मामला दर्ज हो जाएगा।
दादरी जिला में बिजली चोरी को रोकने के लिए बिजली वितरण निगम की टीमें लगातार छापामार अभियान चला रही हैं। दादरी शहर, दादरी ग्रामीण, झोझू, अटेला, सांजरवास और बाढड़ा सब डिविजन में चलाई जा रही है। इस मुहिम के दौरान निगम को विद्युत आपूर्ति की चोरी के 620 मामले मिले हैं। इनमें 351 एफआईआर की रिपोर्ट बिजली विजिलेंस के रेवाड़ी स्टेशन को भिजवाई जा चुकी हैं, जिनमें से 116 दर्ज हो चुकी हैं। निगम के कार्यकारी अभियंता सचिन यादव ने बताया कि पांच माह के दौरान शहर में 205, दादरी ग्रामीण क्षेत्र में 110, झोझू सब डिविजन में 76, सांजरवास में 77, अटेला में 74 और बाढड़ा सब डिविजन में बिजली चोरी के 78 केस पकड़े गए हैं। अगस्त 2021 माह में बिजली चोरी के 198 मामले पकड़े गए हैं। इनमें 39 लाख दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया है और 27 लाख 20 हजार रुपये वसूल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दादरी जिला में 12807 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका बिल न भरने की वजह से कनेक्शन काटा जा चुका है। इनकी ओर 144 करोड़ 87 लाख 80 हजार रुपये बकाया है। इसी प्रकार 36843 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका कनेक्शन काटा नहीं गया और बिलों की बकाया राशि 43 करोड़ 20 लाख है। इन बकायादारों से वसूली की उगाही के लिए विभाग के प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि 12801 बकायादारों से अभी तक नौ करोड़ 17 लाख 86 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा कनेक्शन काटने के बाद 25 उपभोक्ताओं से दो लाख 84 हजार रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए... किस माह कितनी हुई वसूली
कार्यकारी अभियंता सचिन यादव ने बताया कि अप्रैल माह में 1571 उपभोक्ताओं से एक करोड़ 23 लाख, मई माह में 2527 उपभोक्ताओं से एक करोड़ 63 लाख, जून माह में 2891 उपभोक्ताओं से एक करोड़ 98 लाख, जुलाई माह में 3477 उपभोक्ताओं से दो करोड़ 49 लाख और अगस्त माह में 2335 उपभोक्ताओं से एक करोड़ 84 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। इनमें घरेलू, व्यवसायिक, कृषि, उद्योग आदि सभी प्रकार के बिजली उपभोक्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed