{"_id":"642db61f20233875550ad349","slug":"62-lecturers-will-be-promoted-to-the-post-of-headmaster-and-principal-charkhidadri-news-c-21-1-98921-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 62 लेक्चरर को हेडमास्टर व प्रिंसिपल के पद पर मिलेगी पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 62 लेक्चरर को हेडमास्टर व प्रिंसिपल के पद पर मिलेगी पदोन्नति
Wed, 05 Apr 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के 62 शिक्षकों को लेक्चरर से हेडमास्टर व प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति मिलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरा विवरण मुख्यालय भेज दिया है। जल्द ही वरीयता के आधार पर यह पदोन्नति की जाएंगी। जिले के काफी स्कूलों में लेक्चरर, हेडमास्टर व प्रिंसिपल के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं।
बता दें कि नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। स्कूलों में पद रिक्त न रहे इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले माह बीईओ व डीईईओ की सूची जारी की गई थी। जिले में 19 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल हैं। इसी प्रकार 209 प्राइमरी स्कूल, 44 हाई स्कूल व 69 सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अलावा मिडिल स्कूल भी हैं।
इस समय कई स्कूलों में एक या दो ही शिक्षक हैं जिसकी वजह से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। लेक्चरर के पद भी कई स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े हैं। अब जो लेक्चरर विभाग की आवश्यक शर्तें पूरा करेगा उसे हेडमास्टर या प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। प्रिंसिपल व हेडमास्टर ही स्कूल के प्रबंधन का काम संभालता है।
विज्ञापन
- ये शर्तें रहीं शामिल
शिक्षा विभाग के हेड ऑफिस की ओर से पिछले सप्ताह 62 शिक्षकों की जिला मुख्यालय पर सूची भेजकर इनकी सर्विस का विवरण मांगा गया है। जिसमें एसीआर, नो इंक्वायरी व अन्य शर्तें शामिल हैं। इन शर्तों को पूरा करने वालों को ही पदोन्नति दी जाएगी।
- मई प्रथम सप्ताह तक सूची जारी होने की उम्मीद
अप्रैल अंतिम या मई प्रथम सप्ताह तक यह पदोन्नति की सूची जारी होने की उम्मीद है। जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से यह सूची तैयार कर हेड ऑफिस भेजी जा रही है। शिक्षा विभाग अधिकारियों का मानना है कि यह पदोन्नति सूची जारी होने के बाद तकरीबन सभी हेड मास्टर व प्रिंसिपल के पद भरे जाएंगे। इस समय काफी स्कूलों में जूनियर को हेडमास्टर या प्रिंसिपल का चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है।
62 लेक्चरर की सूची हेड ऑफिस से आई है। इनका पूरा विवरण सर्विस के अनुसार भेजा गया हे। आने वाले कुछ ही समय में जिले को हेडमास्टर व प्रिंसिपल मिल जाएंगे।
-जलधीर सिंह, जिला शिक्षा परियोजना अधिकारी