फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   600 police personnel will take charge of security, action will be taken against hoodlums

Charkhi Dadri News: 600 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 07 Mar 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 07 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
600 police personnel will take charge of security, action will be taken against hoodlums
परशुराम चौक पर तैनात पुलिस कर्मचारी
चरखी दादरी। फाग पर जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और 600 जवान मोर्चा संभालेंगे। एसपी दीपक गहलावत ने मंगलवार से ही 50 टीमों को बाजारों, मुख्य मार्गों और चौराहों पर तैनात कर दिया है। एसपी का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे और हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने इमरजेंसी ड्यूटी का रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

होली और फाग पर होने वाले झगड़ों और हुड़दंग को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों समेत विशेष टीमों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। होली व फाग पर जिले में 14 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी और पीसीआर व राइडर लगातार गश्त करेंगी। पुलिस का फोकस मुख्य बाजार, मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रहेगा।
विज्ञापन

एसपी दीपक गहलावत ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले गांवों के मौजिज लोगों के संपर्क में रहने की हिदायत दी है। ताकि अगर कहीं कोई विवाद या उपद्रव हो तो समय रहते पुलिस को सूचना मिल जाए और आवश्यक कदम उठाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रहेगी नाकाबंदी
शहर के रावलधी बाईपास, समसपुर टी-प्वाइंट, परशुराम चौक, लोहारू चौक, कनीना टी-प्वाइंट समेत बाढड़ा रोड, रोहतक रोड, दिल्ली रोड और महेंद्रगढ़ रोड समेत बाढड़ा में पुलिस टीम नाकाबंदी करेगी।



फाग पर जिले में सुरक्षा के प्रबंध कड़े रहेंगे और इस संबंध में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दे दिए हैं। जिले में 14 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी, जबकि पीसीआर और राइडर लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखेंगे। मेरी अपील है कि यह पर्व प्रेम और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी



: होली का पर्व आपसी सद्भावना और प्रेम का प्रतीक है। सभी जिलावासी इस पर्व को गरिमा के अनुसार मनाएं। सभी जिलावासी होली पर्व शांतिपूर्वक मनाएं।
प्रीति, उपायुक्त, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed