फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   600 girl students can take admission in first year in APJ Girls College

एपीजे कन्या महाविद्यालय में 600 छात्राएं ले सकती हैं प्रथम वर्ष में दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
600 girl students can take admission in first year in APJ Girls College
चरखी दादरी। बारहवीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेने का सपना संजोये बैठी बेटियों के पास शहर का एपीजे कन्या महाविद्यालय अच्छा विकल्प है। यहां आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय में कोर्सेज उपलब्ध हैं और प्रथम वर्ष की महाविद्यालय में 600 सीटें हैं। इस वर्ष बारहवीं में छात्राओं का पास प्रतिशत 93.76 रहा है। जिले की 3076 छात्राओं में से 2884 उत्तीर्ण हुई हैं। अब इन छात्राओं को अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए कॉलेज का चयन करने को लेकर मंथन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जो छात्राएं शहर में ही रहकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं, वो एपीजे महाविद्यालय का चयन कर सकती हैं। यहां छात्राओं के लिए आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस विषय में कोर्सेज उपलब्ध हैं। प्राचार्य सज्जन कुमार ने बताया कि छात्राओं के लिए स्नातक स्तर पर विभिन्न कोर्सेज में 600 सीटें हैं। इनमें से बीए की छात्राओं के लिए 400 सीटें, बीकॉम की छात्राओं के लिए 80 सीटें, बीएससी नॉन मेडिकल की छात्राओं के लिए 80 सीटें व वोकेशनल कोर्सेज की 40 सीटें है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वहीं अगर कोई पीजी कोर्सेज में दाखिला लेना चाहता है तो छात्राओं के लिए हिंदी, अंग्रेजी व कॉमर्स संकाय में कोर्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एनसीसी की भी मिलेगी सुविधा -
एपीजे महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए एनसीसी यूनिट भी है। जो छात्राएं देश सेवा करनी चाहती हैं वो एनसीसी का हिस्सा बन सकती हैं। इसके अलावा छात्राओं के लिए कॉलेज में कंप्यूटर एप्लीकेशन में वोकेशनल कोर्स भी उपलब्ध हैं। इसके जरिये प्राइवेट सेक्टर में छात्राओं को जॉब मिलने में आसानी होगी। इसके अलावा छात्राओं के लिए कॉलेज में 100 सीटों वाली कंप्यूटर लैब भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन ::
छात्राओं के लिए कॉलेज में लगभग सभी मूलभूत सुविधाएं हैं। विभिन्न कोर्सेज में स्नातक स्तर पर 600 व पीजी की 120 सीटें हैं। जैसे ही हायर एजूकेशन कार्यालय से कॉलेज में दाखिले के लिए निर्देश आएंगे, हम प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
- सज्जन कुमार, प्राचार्य, एपीजे कन्या महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed