फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   60 percent voting in dadri yet

Charkhi Dadri News: दादरी हलके में 13 में से 11 चुनाव में हुआ 60 फीसदी से अधिक मतदान

Sun, 29 Sep 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 29 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
60 percent voting in dadri yet
वर्ष 2005 के चुनाव में दादरी हलके में हुआ था सर्वाधिक 76.90 प्रतिशत मतदान, 19 साल बाद भी नहीं टूट पाया यह रिकॉर्ड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी विधानसभा में अब तक 13 चुनाव हुए हैं। इनमें से 11 चुनावों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड हलके के मतदाताओं ने वर्ष 2005 में बनाया और उस दौरान 76.90 फीसदी मतदान हुआ। यह रिकॉर्ड आज तक कायम है। वहीं, वर्ष 1968 के चुनाव में हलके में सबसे कम 40.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
बता दें कि वर्ष 1967 में हलके के पहले चुनाव में 55,089 मतदाता थे। इसमें 68.5 फीसदी ने मतदान किया। दूसरे चुनाव में 56,681 मतदाता रहे, लेकिन, मतदान प्रतिशत गिर गया। इस चुनाव में 22,804 मतदाताओं ने वोट डाले यानी 40 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद वर्ष 1972 में हुए तीसरे चुनाव में मतदाता संख्या व मतदान का ग्राफ बढ़ा। इस दौरान 65,626 मतदाता सूची में शामिल किए गए। पिछले चुनाव के मुकाबले 18 फीसदी बढ़त के साथ 58.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद साल 1977 के चुनाव में 67,412 मतदाता रहे और 61.8 फीसदी मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। इसके बाद वर्ष 1991 के चुनाव तक मतदान प्रतिशत में उतार-चढ़ाव आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 1996 में हुए विधानसभा चुनाव में 1,12,562 मतदाता वोटर सूची में शामिल किए गए। चुनाव के 29 साल बाद मतदाताओं ने इस चुनाव में 68.6 फीसदी मतदान कर अपना बनाया हुआ रिकॉर्ड तोड़ा। मतदान का रिकॉर्ड वर्ष 2005 के चुनाव में टूटा। वर्ष 2005 के चुनाव में 1,25,478 मतदाताओं में से 76.90 फीसदी ने मतदान कर रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक कायम है। वर्ष 2014 में भी 76.52 फीसदी मतदाताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।


किस चुनाव में हुआ कितने प्रतिशत मतदान
साल - कुल मतदाता - मतदान - फीसदी में
1967 - 55,089 - 37,785 - 68.59
1968 - 56,681 - 22,804 - 40.23

1972 - 65,626 - 38,389 - 58.50
1977 - 67,412 - 41,708 - 61.87
1982 - 78,734 - 53,790 - 68.32
1987 - 93,677 - 62,169 - 66.37
1991 - 1,03,925 - 65,110 - 62.65

1996 - 1,12,562 - 77,260 - 68.64

2000 - 1,14,066 - 79,734 - 69.90

2005 - 1,25,478 - 95,569 - 76.90

2009 - 1,46,532 - 98,462 - 67.19
2014 - 1,72,259 - 1,31,813 - 76.52

2019 - 1,90,223 - 1,25,514 - 65.98

फोटो -01
साल 2019 के चुनाव में मतदान करने पहुंचे मतदाता। फाइल फोटो

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

सिरसा में प्रथम स्थान पर रहीं अमनदीप कंबोज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed