{"_id":"67781add601074c4ba07dd33","slug":"6-rajeev-gandhi-stadiums-will-be-repaired-by-163-crore-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-129280-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 1.63 करोड़ से सुधरेगी 6 राजीव गांधी स्टेडियम की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 1.63 करोड़ से सुधरेगी 6 राजीव गांधी स्टेडियम की दशा
Fri, 03 Jan 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
झोझूकलां स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम। संवाद
-प्रदेश सरकार ने लंबे इंतजार के बाद खेल विभाग को जारी किया बजट, जल्द आमंत्रित की जाएगी निविदा, 1500 से अधिक युवाओं को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 6 राजीव गांधी खेल स्टेडियम जल्द चकाचक होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने खेल विभाग का 1.63 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। अब विभाग जल्द ही धरातल पर काम शुरू करवाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी करेगा। योजना के अनुसार 6 स्टेडियम की दशा सुधरने से करीब 1500 युवाओं को लाभ मिलेगा।
जिले में छह राजीव गांधी स्टेडियम हैं। ये स्टेडियम खंड अनुसार बांटे गए हैं। खेल विभाग की ओर से दादरी खंड में छपार, मिसरी, अचीना गांव में राजीव गांधी स्टेडियम बनाए गए हैं। बाढड़ा खंड में चांदवास, झोझूकलां व मकड़ाना गांव में स्टेडियम है। इनमें फिलहाल मरम्मत की आवश्यकता है। समय के साथ भवन में टूट-फूट हो चुकी है। साथ ही कई स्टेडियम में भवनों की खिड़की व दरवाजे भी टूटे हुए हैं। खेल ट्रैक को भी मरम्मत की जरूरत है। इसके चलते खिलाड़ियों को भी अभ्यास में काफी परेशानी होती है। अब मरम्मत होने से जिले के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और उन्हें उचित सुविधाएं मिल पाएंगी।
मरम्मत कार्य खेल विभाग की ओर से करवाया जाना है। अब हाल ही में विभाग के मुख्यालय की ओर से इनका बजट जारी कर खिलाड़ियों को ये सौगात दी गई है। कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया हरियाणा खेल फिजिकल फिटनेस अथॉरिटी की ओर से करवाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर विभाग कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
किस स्टेडियम के लिए मिला कितना बजट
1- गांव छपार स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम के लिए 24,76,706 रुपये का बजट जारी किया गया है। इससे स्टेडियम में आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
2- गांव अचीना स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम के लिए विभाग ने 20,91,758 लाख रुपये भेजे हैं। इसमें भी ट्रैक आदि की मरम्मत कर खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान की जाएगी।
3- गांव मिसरी स्थित मिनी खेल स्टेडियम के लिए विभाग की ओर से सबसे अधिक बजट जारी किया गया। इसमें सुविधाओं का अभाव है। अन्य स्टेडियम की तरह इसका विस्तार किया जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिए 45,54,221 रुपये मंजूर किए हैं।
4- गांव चांदवास स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम के लिए विभाग ने 24,76,706 रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसकी राशि खेल विभाग के खाते में डाली गई है। इसमें खिलाड़ियों के लिए बनाए गए भवन में सीलन के चलते दीवारों को मरम्मत की आवश्यकता है।
5- गांव झोझूकलां स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम के लिए विभाग ने 22,73,205 रुपये की सौगात दी है। इस राशि से स्टेडियम में टूटे दरवाजे व खिड़की आदि रिपेयर कराए जाएंगे।
6- गांव मकड़ाना स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में के लिए भी भेजा गया प्रस्ताव पास हुआ है। विभाग ने 24,64,662 रुपये खेल विभाग के खाते में डाले हैं। इसमें भी भवन मरम्मत व पेंट आदि कार्य करवाया जाएगा।
वर्सन:
विभाग की ओर से सभी राजीव गांधी खेल स्टेडियम के लिए बजट जारी किया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया व वर्क अलॉट आदि कार्य अथॉरिटी की ओर से किए जाने हैं। अब यह योजना सिरे चढ़ेगी और खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जाएंगी।
-संधुबाला, जिला खेल अधिकारी, दादरी
फोटो- 08
झोझूकलां स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम। संवाद
फोटो- 09
झोझूकलां स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में टूटे शौचालय के दरवाजे। संवाद