फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6 new cases of corona

कोरोना के छह नए मामले आए सामने, 19 संक्रमितों को किया गया डिस्चार्ज

Sun, 30 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
6 new cases of corona
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी जिले में छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में एक युवती भी है। तीन संक्रमित दादरी शहर के रहने वाले हैं, जबकि तीन अलग-अलग गांवों से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी छह संक्रमितों को ट्रेस कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा रविवार को 19 संक्रमित कोरोना को मात देकर घर लौटे गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को छह नए केस सामने आने के बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या 273 हो गई है। कोरोना के चलते जिले में अब तक एक संक्रमित की मौत हुई है। इसके अलावा जिले में 211 संक्रमित कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल जिले में 61 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

रविवार को शहर के लोहारु रोड स्थित पीएनबी बैंक के समीप रहने वाले 17 वर्षीय किशोर और 19 वर्षीय युवती की कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा प्रेम नगर निवासी 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। रामलवास गांव निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, मकड़ानी गांव निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति और आदमपुर गांव निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम चार बजे तक इन छह संक्रमितों के संपर्क में 15 से अधिक लोगों के आने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले का रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 77.28 प्रतिशत : जिले में अब तक 272 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 211 संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 19 संक्रमित डिस्चार्ज होने के बाद जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 77.28 प्रतिशत पहुंच गया है। शनिवार तक जिले में संक्रमितों की संख्या 267 थी और 192 संक्रमित स्वस्थ हुए थे। जिससे जिले का रिकवरी रेट 71.91 प्रतिशत था।
साढ़े 12 हजार सैंपलों की रिपोर्ट आई निगेटिव : रविवार शाम चार बजे तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 12854 सैंपल लिए गए थे। इनमें से करीब साढ़े 12 हजार सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में 1605 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। 2039 लोग होम क्वारंटीन हैं। 20 लोग कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में और पांच क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती हैं।

रविवार को छह कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि 19 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। नए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द उनके सैंपल भी लिए जा सकें।
डॉ. चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed