Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   6 lakh fraud in the name of restaurant on Delhi-Mumbai Expressway, accused arrested

Charkhi Dadri News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रेस्टोरेंट के नाम 6 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
6 lakh fraud in the name of restaurant on Delhi-Mumbai Expressway, accused arrested
चरखी दादरी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रेस्टोरेंट दिलाने का झांसा देकर करीब छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में चरखी दादरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को संसद भवन और गृह मंत्रालय में कार्यरत बताकर पीड़ित परिवार को अपने जाल में फंसाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सचिन को रोहतक की ओमेक्स सिटी स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 में स्टेडियम रोड, शहर दादरी निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी। फरवरी 2025 में आरोपी सचिन ने महिला के पति राहुल से फोन पर संपर्क किया।
विज्ञापन

उसने दावा किया कि उसकी ऊंचे राजनीतिक स्तर तक पहुंच है। सचिन ने राहुल को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में एनएचएआई से अधिकृत कंपनी के माध्यम से सस्ते दाम पर रेस्टोरेंट लीज पर दिलवाने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की डील पक्की करवाने, टोकन मनी और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर राहुल और उसकी पत्नी से किस्तों में करीब छह लाख रुपये अपने, अपनी पत्नी सीमा और अन्य खातों में ट्रांसफर करवाए गए। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने न तो कोई एग्रीमेंट करवाया और न ही उनकी रकम वापस की। पीड़ित परिवार द्वारा रुपये मांगने पर आरोपी राजनीतिक रसूख की धौंस दिखाने लगा और धमकियां दीं।

गैर-जमानती वारंट के बाद पुलिस ने दबोचा
महिला की शिकायत पर थाना शहर दादरी में आरोपी सचिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार जांच से बच रहा था। इसके चलते अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए। मामले की जांच के दौरान एएसआई सुनील कुमार और उनकी टीम ने वीरवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी से धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए खातों और रकम के लेन-देन सहित अन्य पहलुओं पर पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed