{"_id":"67831b3da7ff7d26af079533","slug":"5th-accuse-of-fraud-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-129705-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सेना भर्ती के नाम पर रुपये ऐंठने का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सेना भर्ती के नाम पर रुपये ऐंठने का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार
Sun, 12 Jan 2025 07:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राजस्थान निवासी युवकों से सेना में भर्ती करवाने के नाम पर पैसे ऐंठने के मामले में दादरी साइबर थाना पुलिस टीम ने पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप दिल्ली के सिढाना गांव का रहने वाला है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 6 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से एक गाड़ी, 4 सिमकार्ड, 7 मोबाइल फोन, 3 आरसी और 2 एटीएम कार्ड बरामद किए गए।
दादरी पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि नौकरी के नाम पर रुपये ठगने की शिकायत राजस्थान के भालोट निवासी अमन ने दी थी। उसने बताया था कि वह गांव मानकावास में महालक्ष्मी क्रशर पर मशीनों की देखभाल का काम करता है। उसकी गांव समसपुर निवासी नीरज से जान-पहचान थी। दो जुलाई 2021 को वह नीरज के पास गया था। नीरज ने बताया कि उसकी सुनील, गुरजीत कौर उर्फ गगन, मिश्रा, गुरदीप से जान-पहचान है। ये रुपये लेकर सरकारी नौकरी दिलवाने का काम करते हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ दिन बाद नीरज ने बताया कि आर्मी कैंट दानापुर, पटना बिहार में सेना की भर्ती चल रही है। सुनील छह लाख रुपये में आर्मी में जनरल ड्यूटी सिपाही व क्लर्क भर्ती करवा सकता है। वह मेस में आठ लाख रुपये में स्टोरकीपर या क्लर्क की भर्ती करवा सकता है। इसमें दो लाख रुपये शुरुआत में, 1.5 लाख रुपये मेरिट सूची जारी होने व बाकी 2.5 लाख रुपये नियुक्तिपत्र जारी होने पर देने होंगे। अमन उसके झांसे में आ गया।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।
विज्ञापन