{"_id":"6ac2ac29806afbb832016230","slug":"59509-quintals-of-pearl-millet-have-arrived-awaiting-procurement-zonal-administrator-inspected-records-at-the-mandi-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161219-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 59 हजार 509 क्विंटल बाजरा पहुंचा, खरीद का इंतजार<bha>;<\/bha> जेडए ने मंडी में जांचे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 59 हजार 509 क्विंटल बाजरा पहुंचा, खरीद का इंतजार<bha>;</bha> जेडए ने मंडी में जांचे रिकॉर्ड
Mon, 05 Oct 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
मंडी गेट पर स्थित गेटपास काउंटर का निरीक्षण कर बाहर निकलते जेए जितेंद्र कुमार।
चरखी दादरी। अनाज मंडी में अब तक 59 हजार 509 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। हालांकि, सरकारी खरीद अभी तक शुरू नहीं हुई है। किसान सरकारी खरीद शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
मंडी परिसर में जगह-जगह बाजरे की ढेरियां लगी हुई हैं। रविवार को अवकाश होने के कारण मंडी में गेटपास जारी नहीं किए गए। रविवार को मार्केटिंग बोर्ड के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर जितेंद्र कुमार ने अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मार्केट कमेटी अधिकारियों के साथ मंडी परिसर का जायजा लिया।
खरीद व्यवस्था और बाजरे की आवक से संबंधित रिकॉर्ड की जांच भी की गई। इस दौरान सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों और आढ़तियों की बढ़ती परेशानी सामने आई। जितेंद्र कुमार ने मार्केट कमेटी कार्यालय, टोकन बूथ और बाजरे की ढेरियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, गेटपास और आवक से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों से मंडी में पहुंची फसल और की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली।
अधिकारियों को निर्देश
जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को गेटपास जारी करने की प्रक्रिया सुचारु रखने के निर्देश दिए। इससे किसानों और आढ़तियों को अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बाजरे की खरीद सरकारी मानदंडों के अनुसार ही की जाए। खरीद के दौरान किसानों को बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
आढ़तियों की समस्याएं
इस निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी सचिव विद्यासागर और मंडी सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। आढ़तियों ने भी जितेंद्र कुमार के समक्ष मंडी की व्यवस्थाओं और खरीद से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं। इस पर जितेंद्र कुमार ने मार्केट कमेटी अधिकारियों को व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।