{"_id":"67bf6bff7e31a648b3015f5a","slug":"59434-farmers-of-the-district-received-honorarium-of-rs-1295-crore-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-132396-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले के 59,434 किसानों को मिला 12.95 करोड़ रुपये मानधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले के 59,434 किसानों को मिला 12.95 करोड़ रुपये मानधन
Thu, 27 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर स्थित कृषि विभाग का कार्यालय।
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 59,434 किसानों को 19वीं किस्त के रूप में 12.95 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। कुल 5,335 किसानों की पिछली बकाया किस्त भी जारी की गई है।
जिले में करीब 68,000 किसान खेती करते हैं। इनमें से आधे किसान ही सम्मान निधि योजना की शर्तों एवं नियमावली को पूरी कर पा रहे हैं। एक फरवरी 2019 से पहले जो किसान जमीन के मालिक हैं, उन्हें ही इस योजना के दायरे में शामिल किया गया है। केंद्र सरकार हर छह माह में खाद-बीज आदि की खरीद के लिए रबी और खरीफ सीजन के समय यह राशि प्रदान करती है।
मौजूदा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल से इस योजना की शुरुआत की है। जिले में 59,434 किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। फरवरी 2019 में केंद्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई थी। उस समय केवल पांच एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को ही इस योजना में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
इस योजना के दायरे में उन किसानों को भी शामिल कर लिया गया था जो पांच एकड़ से ज्यादा कृषि योग्य जमीन के मालिक हैं। इस योजना का फायदा उन किसानों को नहीं मिलता जो किसी सरकारी विभाग से पेंशन या सरकारी नौकरी के रूप में 10,000 रुपये प्रतिमाह ले रहा है और जो आयकरदाता हैं। एक ही परिवार से दंपती किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते।