{"_id":"66ae9c9f00d7c782f807fde4","slug":"58-students-taken-admission-in-pg-courses-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121432-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन महाविद्यालयों के अंदर पीजी कक्षाओं में 58 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन महाविद्यालयों के अंदर पीजी कक्षाओं में 58 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
- 6 अगस्त तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया, सूची में शामिल आवेदकों के 9 के बाद दाखिला लेने पर लगेगी लेट फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के तीन पीजी महाविद्यालयों में मेरिट सूची लगने के बाद 58 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। वहीं, दो महाविद्यालयों में अभी एक भी दाखिला नहीं हुआ। जिले के पांच कॉलेजों में स्नातकोत्तर की पहली मेरिट सूची में 425 सीटें आवंटित की गई थीं। इसमें शामिल 58 आवेदक अपना दाखिला सुनिश्चित करवा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ने ऑनलाइन फीस जमा करवाई है।
जनता पीजी महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि संस्थान की 140 सीटें मेरिट सूची में आवंटित हुई हैं। इनमें से सबसे ज्यादा सीटें एमएससी के भूगोल विषय में हैं। शनिवार को कुल 34 आवेदकों ने फीस भरकर दाखिला लिया। इनमें सबसे ज्यादा भूगोल, राजनैतिक विज्ञान और गणित में हुए हैं। वहीं अंग्रेजी और इतिहास में दाखिला संख्या कम रही।
एपीजे पीजी कन्या महाविद्यालय में 120 सीटें आवंटित हुई हैं। संस्थान अधीक्षक डॉ. सज्जन गुप्ता ने बताया कि संस्थान में पांच दाखिले हुए और सभी दाखिले ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से हुए हैं। हालांकि शनिवार होने के कारण भी इसका असर प्रक्रिया पर पड़ा है। इसमें एमए हिंदी में तीन, एमए अंग्रेजी व एमकॉम में एक-एक दाखिला हुआ है।
विज्ञापन
इसी तरह झोझूकलां महिला पीजी महाविद्यालय में 350 सीटें आवंटित हुई हैं। दाखिला नोडल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि संस्थान में एमए और एमएससी में 19 दाखिले हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा भूगोल विषय में रहे जबकि सबसे कम रासायनिक विज्ञान में हुए हैं। बौंदकलां राजकीय पीजी महाविद्यालय व बाढड़ा राजकीय पीजी महिला महाविद्यालय में शनिवार को एक भी दाखिला नहीं हुआ। कोई भी आवेदक शनिवार को संस्थान में जानकारी लेने भी नहीं पहुंचा।
बता दें कि कॉलेजों में स्नातकोत्तर के दाखिले 6 अगस्त तक चलेंगे। इसमें बिना किसी लेट फीस के दाखिले किए जाएंगे। इसके बाद दाखिले से वंचित पहली सूची के आवेदकों को 8 अगस्त को भी दाखिले का मौका दिया जाएगा। बाद में 9 अगस्त से लेट फीस के साथ दाखिले किए जाएंगे। रविवार को सभी संस्थान बंद रहेंगे। लेकिन दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित रहेगी।
जानिये...किस कॉलेज में हुए कितने दाखिले
1- जनता महाविद्यालय
कोर्स - कुल सीटें - दाखिले
एमए हिंदी - 40 - 4
एमए इतिहास - 40 - 3
एमए राजनीति - 40 - 3
एमए अंग्रेजी - 40 - 8
एमएससी भूगोल - 60 - 8
एमएससी गणित - 60 - 8
सभी संकायों की 280 सीटों पर कुल दाखिले हुए 34
2- झोझूकलां महिला कॉलेज
एमए हिंदी - 60 - 2
एमए राजनैतिक विज्ञान - 60 - 4
एमएससी भूगोल - 120 - 12
एमए भौतिक विज्ञान - 20 - 0
एमएससी रासायनिक विज्ञान - 30 - 1
योग विज्ञान डिप्लोमा - 30 - 0
फोटो -24 बाढड़ा पीजी कॉलेज जहां एक भी दाखिल नहीं हुआ। संवाद