{"_id":"64174fcf5e889e049d026354","slug":"572-vehicles-checked-in-night-domination-campaign-police-teams-challaned-27-charkhidadri-news-c-21-1-83862-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नाइट डोमिनेशन अभियान में जांचे 572 वाहन, पुलिस टीमों ने 27 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नाइट डोमिनेशन अभियान में जांचे 572 वाहन, पुलिस टीमों ने 27 के काटे चालान
Sun, 19 Mar 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान बस स्टैंड रोड पर वाहन की जांच करती पुलिस टीम।
चरखी दादरी। पुलिस ने शनिवार रात जिले में नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इसके तहत जिले की 80 फीसदी फोर्स छह घंटे तक सड़कों पर मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 33 स्थानों पर नाकाबंदी कर 572 वाहनों की जांच की। दस्तावेज अधूरे मिलने पर 27 चालकों के चालान किए गए।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभियान के तहत रात दस से सुबह चार बजे तक पुलिस फोर्स अलर्ट रही। अपराध की रोकथाम के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी समेत स्पेशल टीमें भी मुस्तैद रहीं। पुलिस टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की गहनता से जांच की गई। जिले में तैनात सभी राइडर व पीसीआर ने प्रभावी रूप से गश्त की और महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकाबंदी में उपस्थिति दर्ज करवाई। अभियान के तहत 86 सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। मोटरवाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने पर 27 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, 10 लोगों के पर्चे अजनबी काटे गए। प्रवक्ता ने बताया कि नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान जिला पुलिस टीमों को कई सफलताएं भी हाथ लगीं। अवैध शराब की बिक्री करने वालों समेत सट्टा खाईवाल और मादक पदार्थ बेचने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। नशाखोरी रोकने के लिए जनता सहयोग करे और गैरकानूनी काम करने वाले असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को दें। इस प्रकार की सूचनाओं पर तुरंत एक्शन होगा।
विज्ञापन
-दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी