फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   57 percent seats vacant in Rawaldhi ITI

Charkhi Dadri News: तीन मेरिट सूची के बावजूद रावलधी आईटीआई में 57 प्रतिशत सीटें खाली

Thu, 25 Jul 2024 07:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 25 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
57 percent seats vacant in Rawaldhi ITI
गांव रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।
चरखी दादरी। तीन मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में करीब 57 प्रतिशत सीटें खाली हैं। तीसरी मेरिट सूची में शामिल आवेदकों के लिए दाखिला फीस जमा करवाने का अंतिम दिन बुधवार को बीत गया। संस्थान ने खाली सीटों की जानकारी सार्वजनिक कर पोर्टल भी खोल दिया है। अब 30 अगस्त को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की रावलधी आईटीआई में 584 सीटों पर दाखिले होने हैं। इन सीटों के लिए संस्थान के पास 1,800 से अधिक आवेदन पहुंचे हैं जबकि तीसरी मेरिट सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने तक 254 आवेदक दस्तावेज सत्यापन के साथ फीस जमा करवा दाखिला ले चुके हैं। अब चौथी मेरिट सूची के आधार पर संस्थान के अंदर विभिन्न ट्रेड की खाली सीटों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

रावलधी आईटीआई में कुल 19 ट्रेड में दाखिले हो रहे हैं। इनमें से 15 ट्रेडों में सीटों से अधिक आवेदन आए थे। संस्थान में अनुसूचित वर्ग के छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित हैं। कोर्स पूरा करने पर छात्र-छात्राओं के लिए यहां रोजगार मेले भी लगाए जाते हैं। संस्थान की ओर से छात्राओं के लिए निशुल्क पास सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आगे ये रहेगा दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल
चौथी मेरिट सूची में शामिल होने के लिए आवेदक 24 से 26 जुलाई तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 30 जुलाई से पांच अगस्त तक सूची में शामिल आवेदक दस्तावेज सत्यापित करवा सकते हैं जबकि दाखिला फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि छह अगस्त है।


रावलधी आईटीआई के ट्रेड और सीटें
ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या
कोपा - 72
कारपेंटर - 48
प्लंबर - 48

इलेक्ट्रिशियन - 40

फिटर - 40
टर्नर - 40
वेल्डर - 40
ड्रेस मेकिंग - 20
पेंटर सामान्य - 20
मैकेनिक डीजल - 24
ड्राफ्ट्समैन सिविल - 24
मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24
मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24
मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24
मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24
मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24
स्टेनो एंड सेक्रेटरियल असिस्टेंट हिंदी (एससीवीटी) - 24



आईटीआई में 254 आवेदक दाखिला ले चुके हैं। चौथी मेरिट सूची के लिए दाखिला पोर्टल खोल दिया है। 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी। - श्रीनिवास, कार्यकारी प्रभारी, रावलधी आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed