फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   56 electric poles and 65 trees fell in the storm and rain

Charkhi Dadri News: अंधड़ और बारिश में 56 बिजली पोल और 65 पेड़ गिरे

Sat, 27 May 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 27 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
56 electric poles and 65 trees fell in the storm and rain
शहरी क्षेत्र में गिरा बिजली पोल।
चरखी दादरी। क्षेत्र में शनिवार अलसुबह तेज अंधड़ और बारिश की वजह से 56 बिजली पोल और 65 पेड़ गिर गए। इसके चलते यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। बिजली निगम और वन विभाग की टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए गिरे हुए पेड़ और पोल को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, बिजली पोल गिरने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार 33 केवी मकड़ानी-घसोला लाइन पर सबसे अधिक नुकसान हुआ। इस फीडर से जुड़े क्षेत्र की बिजली देर शाम तक चालू नहीं हो पाई। मकड़ानी-घसोला लाइन में फॉल्ट आने से शहर का कॉलेज रोड, महेंद्रगढ़ बाईपास, ऑफिसर कॉलोनी, पुराना शहर, हीरा चौक आदि क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ता परेशान रहे। शहरी क्षेत्र में करीब 29 और ग्रामीण क्षेत्र में 27 बिजली पोल टूट गए। इनके चलते पातुवास, मकड़ाना, मकड़ानी, चिड़िया, दातौली आदि फीडर दोपहर साढ़े 12 बजे तक बाधित रहे। उसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर इन फीडरों पर बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में तेज अंधड़ और बारिश से खेतों और रोड पर पेड़ भी गिर गए। रोड पर पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था बाधित रही। सुबह वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मार्गों से पेड़ हटाने की कवायद शुरू की। उसके बाद मार्ग सुचारू रूप से चालू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ गिरने से नौरंगाबास रोड हुआ जाम
अंधड़ और बारिश की वजह से क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड गिर गए। एक पेड नौरंगाबास से राजपूताना को जाने वाले रास्ते पर गिर गया जिससे वह मार्ग बंद हो गया। इससे रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोड से पेड़ नहीं हटाए जाने तक वाहन चालकों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा।

- यहां भी टूटे पेड़
लाडावास माइनर, कुडल माइनर, सोरा डिस्ट्रीब्यूटरी पर भी अंधड़ में पेड़ गिर गए। सूचना लगने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने गिरे पेड़ों को हटाया। जिला वन विभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में लगभग 65 पेड़ गिरे हैं।

शहरी क्षेत्र में करीब 29 बिजली पोल टूटे हैं। कुछ एरिया को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-संदीप कुमार, एसडीओ, बिजली निगम


जिले में अंधड़ और बारिश से 65 टूटे हैं। ज्यादातर पेड़ हटवा दिए गए हैं। इक्का-दुक्का काेई बचा है तो उसे भी जल्द हटवा दिया जाएगा।
-दलीप सिंह, डीएफओ, वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed