फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   56 buses of the depot were sent to Bhiwani, passengers faced problems throughout the day

Charkhi Dadri News: डिपो की 56 बसें भेजीं भिवानी, यात्रियों ने दिनभर झेलीं परेशानी

Sun, 13 Jul 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 13 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
56 buses of the depot were sent to Bhiwani, passengers faced problems throughout the day
बस स्टैंड परिसर में बैठकर बूथ पर बस लगने का इंतजार करते यात्री।
चरखी दादरी। भिवानी में आयोजित राज्यस्तरीय दक्ष जयंती समारोह में दादरी डिपो की 56 बसें जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोकल व लंबे रूटों से हटाकर बसें भिवानी भेजी गईं और इसके बाद 30 हजार यात्रियों के लिए डिपो के बेड़े में महज 45 बसें ही बचीं, जो नाकाफी रही।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी रोडवेज डिपो के बेड़े में 101 बसें शामिल हैं। इनमें से 56 बसें भिवानी कार्यक्रम में भेजी गईं और 20 से लंबे और लोकल रूट प्रभावित हुए। इन रूटों पर संचालन के लिए विभाग के पास 45 रोडवेज और 15 किलोमीटर स्कीम की बसें ही बच गईं। इन बसों से सभी रूटों कवर नहीं हो पाए। हालांकि अधिकारियों की ओर से अतिरिक्त फेरे लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, लेकिन यह नाकाफी रहा।
विज्ञापन

दरअसल, भिवानी में रविवार को महाराज दक्ष जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसके मुख्य अतिथि रहे। आयोजन के मद्देनजर 30 बसें भिवानी डिपो की ओर से मांगी गईं जबकि 26 बसों का संचालन चरखी दादरी जिले से किया गया। 26 में से 14 बसें दादरी और 12 बाढड़ा से भिवानी के लिए रवाना हुईं। रूटों पर बसों के पहिये न घूमने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये...किन रूटों से हटाकर भेजी गईं बसें
दादरी- कनीला रूट से दो बसें हटाकर भिवानी भेजी गईं। इसी प्रकार दादरी- सतनाली रूट से 2, दादरी- भिवानी रूट से 3, दादरी- लोहारू रूट से 2, दादरी- दिल्ली रूट से 2, दादरी- चंडीगढ़ रूट से 2, दादरी- रोहतक रूट से 4, दादरी- जयपुर रूट से 1, दादरी- नागौर रूट से 1, दादरी- झज्जर रूट से और दादरी- महेंद्रगढ़ रूट से दो बसें हटाई गईं।







बसों की कमी के बावजूद हमने हरसंभव वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। इस तरह की स्थिति में यात्रियों को थोड़ी बहुत परेशानी होना स्वभाविक है।
-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed