फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   55 mm of rain in two and a half hours, water filled up to three feet in roads and markets

ढाई घंटे में हुई 55 एमएम बारिश, सड़कों व बाजारों में तीन फुट तक भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
55 mm of rain in two and a half hours, water filled up to three feet in roads and markets
चरखी दादरी। शहर में रविवार दोपहर बाद बदरा जमकर बरसे। ढाई घंटे में 55 एमएम बारिश हुई। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद व्यवस्था बदहाल हुई और शहर की सभी प्रमुख सड़कें और बाजार तालाब नजर आए। सभी मार्गों पर दो से तीन फुट तक पानी जमा रहा। घंटों तक निकासी नहीं होने से लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। बारिश गर्मी से राहत लाई और फसलों के लिए भी बेहतर है मगर जलभराव से देर शाम तक लोग परेशान रहे। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़कें भी जवाब दे गई और अनेक जगह गड्ढे बन गए। जिनसे हादसे होते रहे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब दो बजे मौसम ने करवट ली और ढाई बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिले में सर्वाधिक बारिश शहर में हुई। करीब ढाई घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया। बारिश के पानी से सीवर लाइनें व सभी नाले ओवरफ्लो हो गए। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से शहर के हालात बेहद खराब हो गए। हालांकि जनस्वास्थ्य विभागों की टीमों ने बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखीं मोटरों और पंप सेट को चलाकर पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद शाम सात बजे तक भी शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं, बाढड़ा में बूंदाबांदी हुई जबकि बौंदकलां में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव
शहर के तिकोना पार्क, पुराना सिविल अस्पताल रोड, लाजपतराय चौक, परशुराम चौक सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया है। बालावाला मंदिर रोड पर अप्रोच गलियों में कई जगह तो मकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। शहर के रोहतक रोड, लोहारू रोड, तिकोना पार्क नाला, रोहतक फाटक नाला, ढाणी फाटक क्षेत्र का बरसाती पानी का नाला भी ओवरफ्लो हो गया। शहर की सीवर लाइनें जवाब देने से बस स्टैंड परिसर, नगर परिषद कार्यालय, तिकोना पार्क सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में बंद हुए वाहन, धक्का लगाकर निकाले बाहर
शहर के मुख्य रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड समेत 50 से अधिक गलियों में डेढ़ से दो फुट पानी भर गया। शहर के मुख्य चौराहों के समीप भी दो से ढाई फुट तक जलभराव रहा। इन मुख्यमार्गों पर 20 से अधिक दुपहिया वाहन और करीब पंद्रह चार पहिया वाहन बंद हुए, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।
- फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
बारिश से खरीफ सीजन की फसलों को फायदा पहुंचेगा। इस समय जिले में मुख्यत: कपास, ज्वार व बाजरा की बिजाई की गई है। जिन किसानों ने अब तक खरीफ की फसलों की बिजाई नहीं की है वे मौसम साफ होने पर बिजाई कर सकते हैं। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक डॉ. जितेंद्र सिहाग का कहना है कि बढ़िया बारिश होने से ही भूमि का जलस्तर ऊपर आएगा जिससे पानी का संकट कम हो जाएगा।

शहर से पानी की निकासी होने में थोड़ा समय तो लगता ही है। हमने पानी निकासी के लिए पुख्ता प्रबंध करते हुए मोटरों व पंप सेट की व्यवस्था की हुई है। कहीं अगर पानी की निकासी नहीं हो रही है तो लोग हमे सूचना दें, हम तत्काल वहां व्यवस्था करवाकर पानी की निकासी करवा देंगे।
रोहित कुमार, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed