फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   54.12 percent of the district has Abha IDs; once the figure reaches 70 percent, OPD slips can be made from home

Charkhi Dadri News: जिले में 54.12 प्रतिशत लोगों की बनी आभा आईडी, 70 प्रतिशत आंकड़ा पहुंचने पर घर बैठे बनवा सकेंगे ओपीडी स्लिप

Fri, 03 Apr 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
54.12 percent of the district has Abha IDs; once the figure reaches 70 percent, OPD slips can be made from home
दादरी नागरिक अस्पताल ओपीडी में पर्ची बनवाने के लिए कतार में लगे लोग।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। नागरिक अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को व्यवस्थित करने, मरीजों के उपचार व टेस्ट से संबंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी बनाई जा रही हैं। जिले में अभी तक 5,64,664 में से 3,05,607 लोगों यानी 54.12 प्रतिशत की आभा आईडी बन चुकी है। विभाग की योजना है कि यह आंकड़ा 70 प्रतिशत पहुंचने पर लोग घर बैठे ही ऑनलाइन ओपीडी स्लिप बनवा सकेंगे। इससे लोगों को अस्पतालों में आकर ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइनों में लगने का झंझट नहीं रहेगा।
विज्ञापन

क्या होती है आभा आईडी

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राहुल अरोड़ा ने बताया कि आभा आईडी का पूरा नाम आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) है। यह आधार कार्ड की तरह ही 14 अंकों की एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान संख्या होती है, जो व्यक्ति के सभी मेडिकल रिकॉर्ड को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ेगी और देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगी। आभा आईडी से व्यक्ति का डिजिटल रूप से स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे देशभर के किसी भी अस्पताल में आसानी से उपचार मिल सकेगा। संबंधित चिकित्सकों के साथ मेडिकल रिकॉर्ड साझा करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ऐसे बनवा सकते हैं आभा आईडी
अस्पताल में चस्पा किए गए स्कैनर के अलावा इंटरनेट पर आभा की साइट पर जाकर भी आभा आईडी बनवा सकते हैं। आभा आईडी बनने के बाद मरीजों को बार-बार अस्पताल जाने के दौरान पुरानी ओपीडी पर्ची ले जाने की जरूरत नहीं रहेगी। ओपीडी पर्ची या आभा आईडी भूलने की स्थिति में आधार कार्ड से आईडी का पता किया जा सकेगा। आभा आईडी का एक लाभ यह है कि मरीज को पुरानी पर्चियों के अलावा पुरानी जांच रिपोर्ट को भी संभाल कर रखने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 54.12 प्रतिशत की बनी आईडी

बता दें कि परिवार पहचान पत्र पोर्टल के अनुसार दादरी जिले की जनसंख्या पांच लाख 64 हजार 664 है। इनमें से अभी तक तीन लाख पांच हजार 607 लोगों की आभा आईडी बन चुकी है और दो लाख 59 हजार 57 लोगों की आभा आईडी बनना शेष है। अभी तक 54.12 प्रतिशत की आईडी बन चुकी है।


वर्सन :
नेक्सजेन ई-अस्पताल पोर्टल के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्रों को जोड़ने व लोगों की आभा आईडी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लोगों को आभा आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आभा आईडी बनने से लोगों को उपचार के दौरान व रिकॉर्ड रखने में काफी सहुलियत होगी। - डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed