{"_id":"61cca92fb9652604d11c0838","slug":"54-people-returned-from-abroad-in-28-days-eight-on-surveillance-charkhidadri-news-hsr620731527","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 दिन में विदेश से 54 लोगों ने की वापसी, आठ सर्विलांस पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 दिन में विदेश से 54 लोगों ने की वापसी, आठ सर्विलांस पर
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल देने अस्पताल पहुंचे लोग।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। ओमिक्रॉन फैलने के बाद पिछले 28 दिनों में विदेश से 54 लोग जिले में वापसी कर चुके हैं। हाई रिस्क देशों से लौटने वालों को सात दिन निगरानी में रखकर आठवें दिन सैंपल लिया जा रहा है, जबकि अन्य देशों से लौटे लोगों को 14 दिन का सर्विलांस समय पूरा करना पड़ रहा है। राहत है यह कि विदेश से लौटा एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। दो सप्ताह की बात करें तो आठ लोगों ने जिले में वापसी की है और ये अभी सर्विलांस पर हैं।
जिले में एक कोरोना सक्रिय केस है। 29 दिन बाद मंगलवार को ही बालरोड निवासी एक महिला के कोरोना संक्रमित मिली थी। दूसरी ओर विभाग का ध्यान अब विदेश से वापसी करने वाले लोगों पर है। अक्तूबर से दिसंबर तक 112 लोग विदेश से लौटे हैं और इनमें से कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया। विदेशों से वापसी करने वालों की संख्या दिसंबर में बढ़ी है। नवंबर में जहां महज तीन लोगों ने विदेशों से वापसी की थी तो वहीं दिसंबर में 54 लोग वतन अपने घर पहुंचे हैं।
इनमें से कुछ हाई रिस्क देशों से लौटे थे और उन्हें एयरपोर्ट से ही सात दिन के लिए क्वारंटीन किया गया और आठवें दिन उनके सैंपल भेजे हैं। सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें घर आने की अनुमति दी गई। इसके बाद जिले में लौटकर उन्होंने सर्विलांस समय पूरा किया और उस दौरान हर तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची। दूसरी ओर बिना हाई रिस्क देशों से वापसी करने वालों को सीधे घर आकर सर्विलांस का समय पूरा करना पड़ रहा है। इस 14 दिन की समयावधि तक पांच बार स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच करती है।
विज्ञापन
इन देशों से की लोगों ने वापसी
डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि पिछले 14 दिन में आठ लोगों ने विदेशों से वापसी की है। इन लोगों ने यूएई, सऊदी अरब, यूनाइटेड स्टेट, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पैनामा और जर्मनी से वापसी की है। एक सप्ताह पहले तक 38 लोग सर्विलांस समय पर थे, जिनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं।
एक को छोड़कर बाकी सभी हुए ट्रेस
विदेशों से दिसंबर में वापसी करने वाले लोगों में से एक तक अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है जबकि बाकी सभी को ट्रेस किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति से संपर्क हो चुका है और फिलहाल वह गुरुग्राम में है। उसके जिले में लौटते ही टीम घर पहुंचेगी।
-----
विदेश से लौटने वालों के घर विभागीय टीमें पहुंच रही हैं। घर वापसी करने पर उन्हें सर्विलांस का समय पूरा करना होता है और उस दौरान ही तीसरे दिन विभाग की टीम उनके घर पहुंचकर जांच करती है। एक से 28 दिसंबर तक 54 लोगों ने विदेश से वापसी की है। - डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ