फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   521 patients of TB in the district, treatment is being done in 20 medical institutions

जिला में टीबी के 521 मरीज, नियमित रूप से करें दवा का सेवन: डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
521 patients of TB in the district, treatment is being done in 20 medical institutions
चरखी दादरी। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिले में सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रीति, सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार सहित अनेक अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस से जुड़कर कार्यक्रम का अवलोकन किया। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति ने टीबी मुक्त भारत की मुहिम शुरू कर दी है जो देश के लिए जरूरी भी है। भारत में हर साल दो लाख से अधिक लोग इस रोग से मर जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस रोग पर नियंत्रण के लिए यह जरूरी है कि लोगों में जागरूकता और उपचार की तमाम सुविधाएं उपलब्ध हों।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय दादरी जिला में टीबी के 521 मरीज हैं और निजी व सरकारी अस्पताल मिलाकर 20 चिकित्सा संस्थान हैं, जहां इस रोग का इलाज किया जा रहा है। इसमें सरकारी अस्पताल में टीबी का इलाज व जांच नि:शुल्क की जाती है जबकि प्राइवेट में चिकित्सक अपने निर्धारित शुल्क लेता है। उन्होंने बताया कि दादरी सिविल अस्पताल में जिलास्तरीय टीबी सेंटर है, जिसमें रोग विशेषज्ञ भी मौजूद हैं। इसके अलावा बौंदकलां, झोझूकलां व बाढड़ा सरकारी अस्पताल में भी टीबी की जांच की जाती है। मरीज के सैंपल को सघन जांच के लिए आईआरएल लैब करनाल में भिजवाया जाता है। सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि टीबी के रोगी को पोषण योजना के अंतर्गत हर माह 500 रुपये दिए जाते हैं। इस बीमारी में मरीज को रोज दवाई लेना जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. संदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, आयुर्वेेदिक अधिकारी डॉ. राकेश वशिष्ठ, परिवहन महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed