फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   52 non-functional streetlights, a dilapidated road, and stray animals continued to cause accidents.

Charkhi Dadri News: 52 स्ट्रीट लाइटें बंद, जर्जर सड़क और बेसहारा पशु बने रहे हादसों का कारण

Mon, 24 Aug 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
52 non-functional streetlights, a dilapidated road, and stray animals continued to cause accidents.
रोहतक रोड पर बंद पड़ीं स्ट्रीट लाइटें। 
चरखी दादरी। रोहतक रोड रेलवे फाटक से रावलधी चौक तक शहर के प्रमुख मार्ग पर पिछले करीब तीन महीने से 52 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। रात के समय मार्ग पर अंधेरा छाने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन आरओबी के चलते सड़क पहले से ही जर्जर है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण दुपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक सवारियों सहित कई बार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

रोहतक रोड रेलवे फाटक से रावलधी चौक तक का यह मार्ग शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है। आरओबी निर्माण के कारण लंबे समय से यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ हिस्सा होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग अधिक जोखिम भरा बना हुआ है। बारिश होने के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति दिन के समय भी हादसों का कारण बन रही है। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed