फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   52 corona cases found in 12 days, not a single person got vaccine since 21 days

Charkhi Dadri News: 12 दिन में 52 कोरोना केस मिले, 21 दिन से एक भी व्यक्ति को नहीं लगी वैक्सीन

Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 21 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
52 corona cases found in 12 days, not a single person got vaccine since 21 days
सिविल अस्पताल में बना वैक्सीनेशन स्टोर।
चरखी दादरी। जिले में कोरोना के मामले लगातार मिल रहे हैं। पिछले 12 दिनों की बात करे तो 52 केस सामने आए हैं। दूसरी ओर स्टाॅक न होने से पिछले 21 दिनों में एक भी नागरिक को वैक्सीन नहीं लगी है। वैक्सीन आउट ऑफ स्टॉक होना चिंता का विषय है। वीरवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, गत आठ अप्रैल से जिले में कोरोना केस मिल रहे हैं। 8 अप्रैल के आंकड़ों पर गौर करे तो जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 8098 थी। इस समय अवधि तक 7936 मरीजों ने कोरोना को मात दी थी। वहीं, आठ अप्रैल तक जिले में वैक्सीन की 9,60,047 डोज लगी थीं। अब अगर 20 अप्रैल के आंकड़े देखे तो संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8151 पहुंच चुकी है जबकि कोरोना को हराने वालों की संख्या अब 7980 है। वहीं, वैक्सीनेशन का आंकड़ा जस का तस हैं। ऐसे में पिछले 12 दिनों में कोरोना के 52 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 44 स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले की बात करे तो इस समय कोरोना के 24 केस सक्रिय हैं। इनमें से 11 केस तो सोमवार को सामने आए हैं। नए मामले मिलने की पुष्टि कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि जिले से अब तक कोरोना जांच के लिए कुल 4,08,520 सैंपल लिए जा चुके हैं। सोमवार को 204 सैंपलों की रिपोर्ट लैब से जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई है। इनमें से 193 रिपोर्ट निगेटिव हैं। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि वीरवार को एक कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 412 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित, आज आने की संभावना
वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए 192 सैंपल लिए। फिलहाल 412 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। कोरोना नोडल अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए सैंपल बीपीएस खानपुर भेजे जा चुके हैं और शुक्रवार दोपहर तक सैंपलों की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
जानिये....किस वर्ग में कितने लगवा चुके वैक्सीन की पहली, दूसरी और प्री-कॉशनरी डोज
वर्ग- पहली डोज- दूसरी डोज- प्री-कॉशनरी डोज
हेल्थ वर्कर्स- 3079- 3146-2067
60 वर्ष आयु- 74272- 76173- 26770
45-60 आयु- 83207- 84951-22021
18-44 आयु- 243088- 233320- 38381
15-18 आयु- 22290- 17244-00
12-14 आयु- 13075- 9894-00

वीरवार को कोरोना के 11 नए केस सामने आए हैं जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है। फिलहाल जिले में 24 कोरोना केस सक्रिय हैं जबकि 412 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।

-डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं कोरोना नोडल अधिकारी

वर्जन:
जिले के अलावा पूरे प्रदेश में वैक्सीन का स्टॉक खत्म है और इसके चलते 31 मार्च के बाद से वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। वैक्सीन की डोज पहुंचते ही वैक्सीनेशन कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. आशीष मान, वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed