फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   509 students achieved success in Foundation Level-1 examination

Charkhi Dadri News: बुनियाद लेवल-1 परीक्षा में 509 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

Thu, 22 Feb 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 Feb 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
509 students achieved success in Foundation Level-1 examination
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। बुनियाद लेवल-1 का वीरवार को परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। चरखी दादरी से 509 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। जिले से कुल 308 लड़कियों और 201 लड़कों का चयन बुनियाद लेवल -2 की परीक्षा के लिए किया गया है। बौंदकलां खंड की बीईओ राजबाला फौगाट ने सभी चयनित विद्यार्थियों, विद्यालय प्रमुखों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को बधाई दी है।
बीईओ राजबाला फौगाट ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय माई खुर्द के गौरव ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंद कला की विद्यार्थी रुचि ने दूसरा व राजकीय कन्या मिडिल विद्यालय बिलावल की शिखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी की सबसे अधिक 17 छात्राओं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानीला की 11 छात्राओं व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांवड़ के 13 विद्यार्थियों का बुनियाद लेवल- 2 की परीक्षा के लिए चयन हुआ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने कहा कि जिले के विद्यार्थी समय-समय पर राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब शिक्षकों का मार्गदर्शन व विद्यार्थियों की मेहनत के बल पर ही हो पा रहा है। डीईओ ने शिक्षकों व स्कूल मुखियाओं से और अधिक मेहनत से काम करने का आग्रह किया है। डीईओ ने बताया कि हाल में ही जेईई मेंस परीक्षा में भी जिले के पांच विद्यार्थियों का चयन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed