फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   500 bags of DAP were distributed, and 1,000 bags will arrive today

Charkhi Dadri News: डीएपी के 500 बैग बांटे, आज एक हजार बैग पहुंचेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
500 bags of DAP were distributed, and 1,000 bags will arrive today
दादरी में डीएपी खाद व गेहूं के बीज के बैग लेने पहुंचे किसान। संवाद
चरखी दादरी। पुरानी अनाज मंडी स्थित जमींदारा सोसायटी कार्यालय में शुक्रवार को किसानों को डीएपी खाद के 500 बैग वितरित किए गए। बीते तीन दिनों में सोसायटी द्वारा कुल 3600 बैग खाद वितरित की जा चुकी है। शनिवार को एक हजार बैग और आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस दौरान गेहूं के बीज के 300 बैग भी वितरित किए गए, जिनमें प्रति बैग का वजन 40 किलोग्राम और कीमत 1200 रुपये निर्धारित है। रबी सीजन की शुरुआत और सरसों की बिजाई के चलते इस समय डीएपी खाद की मांग काफी अधिक बनी हुई है। जिले में रबी सीजन के लिए अनुमानित आवश्यकता 8 हजार एमटी डीएपी और 14 हजार एमटी यूरिया की है। विभाग के अनुसार फिलहाल खाद की आपूर्ति संतोषजनक है। खाद वितरण का कार्य सुबह 9 बजे से शुरू होता है और किसानों को वरीयता क्रम तथा भूमि विवरण के अनुसार खाद दी जा रही है। स्थान की कमी के चलते पर्ची कटवाने के बाद किसान को खाद का बैग नई अनाज मंडी से उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

अब तक लगभग 650 किसानों को खाद वितरित की जा चुकी है। सहकारिता विभाग द्वारा गांवों की पैक्स समितियों के माध्यम से भी खाद का वितरण किया जा रहा है, जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर ही खाद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed