{"_id":"6504a7285bc0edde3f051024","slug":"50-new-cancer-patients-are-being-found-every-year-get-registered-to-get-financial-help-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-219358-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हर साल मिल रहे कैंसर के 50 नए मरीज, आर्थिक मदद पाने के लिए करवाए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हर साल मिल रहे कैंसर के 50 नए मरीज, आर्थिक मदद पाने के लिए करवाए पंजीकरण
Sat, 16 Sep 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में हर साल कैंसर के औसतन 50 नए मरीज मिल रहे हैं। फिलहाल की बात करें तो जिले में कैंसर से ग्रस्त 250 मरीज सक्रिय हैं। जिनमें कैंसर अलग-अलग स्टेज में है। वहीं, सरकार के निर्देशानुसार कैंसर की तीसरी और चौथी स्टेज वाले मरीजों को आर्थिक मदद देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकरण शुरू कर दिया है।
नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के गैर-संचारी रोग शाखा में आकर कैंसर पीड़ित अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवश्यक शर्ताें को पूरा करना होगा। ये प्रक्रिया पूरी करने के बाद वो आर्थिक मदद पाने के हकदार होंगे।
डॉ. नरेंद्र ने इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जो मरीज कैंसर की तीसरी और चौथी स्टेज में हैं वो एक आईडी, उपचार की डिटेल जिसमें कैंसर स्टेज की स्पष्ट जानकारी लिखी गई हो, कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद वेरिफिकेशन की जाएगी और फिर जाकर उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी। पूरे प्रदेश की बात करें तो कैंसर के इस समय करीब 50 हजार मरीज हैं।
विज्ञापन
- अधिकतर लोगों में मुंह का कैंसर, धूम्रपान व तंबाकू कारण
जिले में जो कैंसर मरीज सक्रिय हैं उनमें से ज्यादातर मुंह के कैंसर से पीड़ित हैं। इसका कारण धूम्रपान और तंबाकू का सेवन है। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि श्रमिक तबके में कैंसर की बीमारी अधिक है। इसके अलावा जंक फूड का सेवन भी कैंसर का कारण बन रहा है।
- कैंसर मरीजों का ये हैं आंकड़ा वर्ष- कैंसर मरीज
2021- 243
2022-2056
2023 (सितंबर तक)-250 (नोट: जिले में कैंसर की तीसरी और चौथी स्टेज के 121 मरीज हैं।)
- आर्थिक मदद के लिए जमा करवाने होंगे ये दस्तावेज
. उपचार कार्ड कैंसर की स्टेज समेत
. मरीज का आधार कार्ड
. 3 लाख से कम आय का प्रमाण पत्र
जिले में इस समय कैंसर के 250 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से तीसरी और चौथी स्टेज के 121 मरीज हैं। इन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाएगी और इसे पाने के लिए वो सिविल सर्जन कार्यालय स्थित एनसीडी शाखा में पंजीकरण करवा सकते हैं।
-डॉ. नरेंद्र, डिप्टी सीएमओ एवं कैंसर नोडल अधिकारी