फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   50 mm of rain in three and a half hours, knee-deep water in the city

साढ़े तीन घंटे में 50 एमएम हुई बारिश, शहर में घुटनों तक भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
50 mm of rain in three and a half hours, knee-deep water in the city
बारिश के पानी में डूबे दुकानों के सामने खड़े वाहन। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी।
विज्ञापन

दादरी जिले में बुधवार दोपहर बदरा जमकर बरसे। साढ़े तीन घंटे में 50 एमएम बारिश होने से शहर में जलभराव हो गया। मुख्यमार्गों से लेकर गलियों में घुटनों तक पानी भरने से लोग परेशान रहे। इस मानसून की पांचवीं बारिश ने विभाग और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। हालांकि शहर में जलभराव होते ही उपायुक्त अमरजीत सिंह मान ने जनस्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निकासी करवाने के आदेश दिए। बारिश होने से लोगों को एकतरफ उमस भरी गर्मी से निजात मिली तो दूसरी ओर जलभराव ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी।
राजस्व विभाग के बारिश रिकॉर्डर पटवारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को बाढड़ा में 27 एमएम जबकि बौंदकलां में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तक बारिश का सिलसिला चला। जिले में सर्वाधिक बारिश दादरी शहर में हुई। करीब 210 मिनट की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्र हो गया। बारिश के पानी से सीवर लाइनें व सभी नाले ओवरफ्लो हो गए। मुख्यमार्गों पर स्थित दुकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया और निकासी न होने से शहर के हालात भी विकट नजर आए। हालांकि जनस्वास्थ्य विभागों की टीमों ने बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखीं मोटरों और पंप सेट को चलाकर पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद शाम तक भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। इस मानसून सीजन में अब तक शहर में करीब 160 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

- इन क्षेत्रों में विकट बने हालात
शहर के तिकोना पार्क, पुराना सिविल अस्पताल रोड, लाजपतराय चौक, परशुराम चौक सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया है। सीवर ऊपर तक भर जाने से पानी की निकासी नहीं हो पाई और मैनहोल बैक मार गए। जिससे पानी सड़कों पर फैल रहा है। बालावाला मंदिर रोड पर अप्रोच गलियों में कई जगह तो मकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। शहर के रोहतक रोड, लोहारू रोड, तिकोना पार्क नाला, रोहतक फाटक नाला, ढाणी फाटक क्षेत्र का बरसाती पानी का नाला भी ओवरफ्लो हो गया। शहर की सीवर लाइनें जवाब देने से बस स्टैंड परिसर, नगर परिषद कार्यालय, तिकोना पार्क सहित विभिन्न भागों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसलों के लिए संजीवनी है बारिश
बरसात कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी मानी जा रही है। बारिश से खरीफ सीजन की फसलों को फायदा पहुंचेगा। इस समय दादरी जिला में मुख्यत: कपास, ज्वार व बाजरा की बिजाई की गई है। जिन किसानों ने अब तक खरीफ की फसलों की बिजाई नहीं की है वे मौसम साफ होने पर बिजाई कर सकते हैं। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक डॉ. जितेंद्र सिहाग का कहना है कि बढ़िया बारिश होने से ही भूमि का जलस्तर ऊपर आएगा जिससे पानी का संकट कम हो जाएगा।
- किसी की स्कूटी तो किसी बाइक पानी में हुई बंद, धक्का लगाकर निकाला बाहर
शहर के मुख्य रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड समेत 40 से अधिक गलियों में बारिश के दौरान डेढ़ से दो फुट पानी भर गया। शहर के मुख्य चौराहों के समीप भी दो से ढाई फुट तक जलभराव रहा। इन मुख्यमार्गों पर दस से अधिक दुपहिया वाहन बंद हुए। किसी की स्कूटी तो किसी बाइक पानी में बंद हो गई और बाद में चालक वाहनों को धक्का लगाकर पानी से बाहर खींचते नजर आए।

क्षेत्र - बारिश (एमएम में)
दादरी- 50
बाढड़ा- 27
बौंदकलां- 20
-------------
वर्जन::
बारिश होते ही मैंने जनस्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निकासी करवाने के आदेश दे दिए हैं। टीमें पानी निकासी में लगी हुई हैं और जल्द जलभराव से निजात दिला दी जाएगी।
अमरजीत सिंह मान, उपायुक्त, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed