{"_id":"6274056693feea5ebe47298e","slug":"50-faults-in-three-feeders-power-supply-restored-after-14-hours-charkhidadri-news-hsr6307960182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन फीडरों में आए 50 फॉल्ट, 14 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन फीडरों में आए 50 फॉल्ट, 14 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम में बुधवार शाम आए परिवर्तन के चलते तेज हवा चलने से तीन फीडरों पर 50 बिजली फॉल्ट आए। इसके चलते रातभर शहर स्थित तीनों कंट्रोल रूम के फोन घनघनाते रहे। करीब 20 फॉल्ट छह घंटे के अंदर ठीक किए गए जबकि सभी फॉल्ट ठीक करने में करीब 14 घंटे का समय लग गया। सुबह करीब 11 बजे ही सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इससे पहले कई कॉलोनियों में ब्लैकआउट रहा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। करीब 10 कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति फॉल्ट के चलते प्रभावित रही।
बुधवार शाम करीब सात बजे चली तेज हवाओं के चलते बिजली लाइनों में फॉल्ट आ गए। घिकाड़ा रोड, बस स्टैंड रोड व हीरा चौक फीडर पर सबसे अधिक बिजली फॉल्ट आए। करीब आठ से रात दस बजे तक पचास फॉल्ट आए। बिजली गुल होते ही तीनों शिकायत केंद्रों पर फोन बजने लगे। रातभर निगम कर्मचारी फोन पर शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते रहे। सबसे अधिक शिकायतें घिकाड़ा और गुरुद्वारा रोड शिकायत केंद्र पर आईं। यहां से फॉल्ट की जानकारी टीमों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फॉल्ट दूर कर बिजली आपूर्ति टीमों ने बहाल की।
सुबह दस बजे तक की अगर बात करें तो 43 फॉल्ट ठीक हए जबकि बाकी सात फॉल्ट 11 बजे तक ठीक हुए। वहीं, सुबह करीब सवा 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही लोगों को राहत मिली। तीनों शिकायत केंद्रों पर सुबह छह से नौ बजे तक 16 शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं, गनीमत रही कि तेज हवा चलने से बिजली पोल या ट्रांसफार्मर गिरने की कोई घटना नहीं हुई। निगम अधिकारियों के अधिकतर फॉल्ट केबल या जंपर जलने के कारण आए।
विज्ञापन
- रातभर जुटी रहीं चार टीमें
फॉल्ट की सूचना मिलते ही निगम अधिकारियों ने चार टीमें फिल्ड में उतार दीं। तीन टीमों में तीन-तीन और एक में पांच कर्मचारी शामिल किए गए। इन टीमों ने फीडरों की पेट्रोलिंग कर फॉल्ट ढूंढे और इसके बाद उन्हें दूर किया। बस स्टैंड रोड फीडर पर सबसे अधिक फॉल्ट मिले।
- इन क्षेत्रों में प्रभावित रही बिजली आपूर्ति
फॉल्ट के चलतो बुधवार रात से लेकर वीरवार सुबह तक कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बत्ती गुल होने के चलते घिकाड़ा रोड, हरि नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी, तंबाकू फैक्टरी क्षेत्र, बस स्टैंड क्षेत्र, लोहारु रोड, एमसी कॉलोनी, हीरा चौक, सुभाष चौक, पाहवा चौक, रंगीला हनुमान मंदिर क्षेत्र आदि में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
- 33केवी सब स्टेशन हो गया ब्रेक डाउन
निगम अधिकारियों के अनुसार बिजली फॉल्ट ठीक होने में अधिक समय लगने का कारण घिकाड़ा पंप हाउस पर बना 33 केवी का सब स्टेशन ब्रेक डाउन होना रहा। यहां आए फॉल्ट को ठीक करने में समय लग गया जिसके चलते आगे बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
फॉल्ट की सूचना मिलते ही हमने फॉल्ट रिमूविंग टीमों को फिल्ड में उतार दिया था। सुबह 11 बजे तक सभी फॉल्ट हमारी टीमों ने ठीक कर दिए।
-प्रदीप सोनी, एसडीओ, बिजली निगम