फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5 e-rickshaw riders injured in car collision, 4 referred to PGI

Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 5 घायल, 4 पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
5 e-rickshaw riders injured in car collision, 4 referred to PGI
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल ई-रिक्शा चालक सरूप सिंह।
चरखी दादरी। बरसाना मोड़ पर एक तेज रफ्तार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत इसमें सवार दंपती और उनकी दो बेटियां घायल हो गईं। पांच में से चार घायलों को दादरी सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हो पाए है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल नीमली निवासी सरूप सिंह ने बताया कि वो ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक दंपती ने बरसाना के लिए उसकी ई-रिक्शा किराये पर ली थी। सरूप सिंह ने बताया कि वो उन्हें छोड़ने बरसाना जा रहा था। जब वो बरसाना मोड़ पर पहुंचा तो बरसाना की तरफ से आ रही कार ने उसकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई जबकि इसमें सवार पांचों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

- हादसे में इन्हें लगीं चोटें
हादसे में सरूप सिंह के अलावा दंपती राजेश व गीता समेत दो बच्चियां जन्नत व मन्नत घायल हो गई। राजेश, गीता, जन्नत और मन्नत को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed