फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5 canal bridge will be made

Charkhi Dadri News: पांच करोड़ से बनेंगे पांच नहरी पुल, आवागमन होगा सुगम

Sat, 25 Jan 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
5 canal bridge will be made
विकास
विज्ञापन




अमर उजाला खास खबर:


- सिंचाई विभाग बधवाना नहर पर कराएगा पांचों पुलों का निर्माण, प्रति पुल मुख्यालय से मांगा एक करोड़ का बजट

संवाद न्यूज एजेंसी



चरखी दादरी। सिंचाई विभाग जिले की बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर पांच पुलों का निर्माण करवाएगा। इससे करीब पांच हजार लोगों को प्रतिदिन आवागमन में सुविधा होगी। नहरी पुल बनने से संपर्क मार्ग भी आपस में जुड़ेंगे। इससे लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। विभाग ने पांचों पुलों के निर्माण के लिए मुख्यालय से बजट की मांग की है।

जिले में करीब 75 नहरें हैं। इनमें लोहारू कैनाल, लोहारू फीडर, बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी, दादरी डिस्ट्रीब्यूटरी, सतनाली फीडर, कितलाना डिस्ट्रीब्यूटरी सहित माइनरें व सब माइनरें शामिल हैं। नहरों पर पुलों के निर्माण की बेहद जरूरत होती है। ताकि, लोगों को आवागमन में दिक्कत न होने पाए। पुल अलग-अलग क्षेत्रों में सड़कों को भी जोड़ते हैं। प्रमुख व संपर्क सड़कों पर नहरी पुलों का निर्माण जरूरी होता है।
विज्ञापन




कई जगह खेतों में किसानों के ट्रैक्टर के आवागमन के लिए भी पुलों के निर्माण की जरूरत होती है। नहरें खेतों से ही गुजरती हैं। ऐसे में बीच-बीच में कम से कम एक हजार मीटर की दूरी में एक पुल का होना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी क्षेत्र में नहरों का जाल 1975-80 के दशक में बिछाया गया था। उस समय के बने अधिकतर पुल जर्जर हो चुके हैं। विभाग की ओर से समय-समय पर जर्जर पुलों का भी निर्माण करवाया जाता है। पुलों की मरम्मत भी करवाई जाती है। ताकि, हादसों से बचाव किया जा सके। पुल का निर्माण करते समय उसके किनारों पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। कई बार सर्दी के मौसम में धुंध की वजह से दिखाई नहीं देने पर वाहन नहर में भी गिर जाते हैं।



- यहां बनाए जाएंगे पुल

सिंचाई विभाग की योजना के अनुसार पांचों पुल बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर बनवाएगा। बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर गांव अनीना-भागवी, लोहरवाड़ा से भागवी के अलावा तीन अन्य पुलों का निर्माण करवाया जाएगा। इन पांच पुलों के निर्माण पर करीब पांच करोड़ का बजट खर्च होगा।


वर्सन-



पुलों का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुगमता होगी। विभाग समय-समय पर पुलों की मरम्मत भी करवाता है। पुल प्रमुख सड़कों के ऊपर से भी गुजरते हैं। बजट मिलते ही यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।

-उपेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता, सिंचाई विभाग



फोटो 01

दादरी जिले की नहर पर बना पुल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed