{"_id":"68c0787cc0222c63da0da387","slug":"5-accused-arrested-for-defrauding-a-retired-soldier-of-77500-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-144362-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रिटायर्ड सैनिक से साढ़े 77 हजार की ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रिटायर्ड सैनिक से साढ़े 77 हजार की ठगी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव सौंप-कासनी निवासी रिटायर्ड सैनिक से साढ़े 77 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेंद्रगढ़ जिले के गांव भूसनकलां निवासी दीपक, सुमित, हितेंद्र और शोभापुर निवासी रोहित व विजयराज को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी हितेंद्र व रोहित के कब्जे से एक-एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। पुलिस में 29 अगस्त को दी शिकायत में सौंप-कासनी निवासी पूर्व सैनिक सूबे सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 अगस्त को उसे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को टाइल मिस्त्री बताते हुए कहा कि वह गूगल पे या फोन-पे का इस्तेमाल नहीं करता, इसलिए अपने किसी मजदूर की बकाया राशि उसके (सूबे सिंह के) खाते में ट्रांसफर करवा रहा है। जरूरत पड़ने पर वह राशि किसी अन्य खाते में ट्रांसफर करवा लेगा।
इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर 15,000, 25,000, 35,000 और 45,000 रुपये जमा होने के फर्जी स्क्रीनशॉट भेजे। विश्वास में लेकर आरोपी ने सूबे सिंह से विभिन्न खातों में कुल 77,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। साइबर थाना के हेड कांस्टेबल शिवकुमार ने बताया कि जांच के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।