फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   473 students will give buniyad level 2 exam

Charkhi Dadri News: जिले के 473 विद्यार्थी देंगे बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा

Sat, 25 Jan 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 25 Jan 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
473 students will give buniyad level 2 exam
पेज चार की प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन


- 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी परीक्षा, विभाग की ओर से जिले में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें पहले चरण में पास जिले के 473 विद्यार्थी शामिल होंगे। फिलहाल, विभाग की ओर से परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विद्यार्थियों को भी इससे अवगत कराया गया।

दिसंबर माह में बुनियाद लेवल एक की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 1455 विद्यार्थी शामिल हुए थे। केवल 473 विद्यार्थी ही परीक्षा में पास हो सके। अब दूसरे चरण की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बौंदकलां, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बाढ़डा और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, स्कूल मुखियाओं को परीक्षा अधीक्षक बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण और निगरानी स्कूल मुखिया को करनी होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी विद्यार्थी वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का विवरण और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन करना और बुनियाद की मुख्य परीक्षा के लिए चयनित करना है। इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शिक्षा विभाग की ओर से विशेष पहचान दी जाएगी।

- दो घंटे चलेगी परीक्षा, समय पर पहुंचें विद्यार्थी
परीक्षा का समय सुबह साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। इसमें सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा में समय की पाबंदी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। किसी भी छात्र को देर से आने पर अतिरिक्त समय प्रदान नहीं किया जाएगा।


वर्सन:
बुनियाद परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा के दिन समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
-कृष्णा फोगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, दादरी

फोटो-07
शहर स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed