फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   471 students took the foundation level-2 examination at two centres.

Charkhi Dadri News: दो केंद्रों पर 471 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-2 परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
471 students took the foundation level-2 examination at two centres.
चरखी दादरी। शहर के दो केंद्रों पर वीरवार को बुनियाद लेवल-2 परीक्षा आयोजित की गई। दोनों केंद्रों पर 502 परीक्षार्थियों में से 471 परीक्षा देने पहुंचे और उपस्थिति दर 94 प्रतिशत रही। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा से 30 मिनट पहले परीक्षार्थियों को सिटिंग प्लान के अनुसार बैठाया गया।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा शहर के शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल में हुई। मॉडल संस्कृति स्कूल में 239 और कन्या स्कूल में 232 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। उन्होंने बताया कि 502 परीक्षार्थियों में से 471 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत 2 फरवरी को लेवल- 1 की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 1818 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए थे। इनमें से 502 ने लेवल-एक की परीक्षा पास की थी। उन विद्यार्थियों का ही बुनियाद लेवल- 2 परीक्षा के लिए चयन किया गया था। उन्होंने बताया कि वीरवार को विद्यार्थियों ने समय से परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण किया। परीक्षा केंद्रों पर दोपहर साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीईओ ने सराहा शिक्षकों का प्रयास
परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने पहुंची जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट विद्यार्थियों की उपस्थिति दर से संतुष्ट नजर आईं। उन्होंने सभी स्कूलों के प्राचार्यों व अभिभावकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा सफल होने से महत्वपूर्ण परीक्षा में उपस्थित होना है। बुनियाद के इस प्रयास से अभिभावकों में जागरुकता आई है और अभिभावकों ने अपने बच्चों की इस परीक्षा में उपस्थित दर्ज करवाकर यह साबित किया है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की करवाई जाएगी तैयारी
विज्ञान विषय विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से नौवीं व दसवीं कक्षा में पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। उन्हें पाठ्य सामग्री भी फाउंडेशन की ओर से दी जाएगी।

----------------------------------------------



वीरवार को दोनों केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक और नकल रहित संपन्न हुई। परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर अच्छी रही और इसके लिए सभी स्कूल मुखिया और अभिभावक बधाई के पात्र हैं। - कृष्णा फौगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed