फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   47 trees fell down

Charkhi Dadri News: आंधी से जिले में 47 पेड़ गिरे, तीन रास्तों पर प्रभावित हुआ आवागमन

Fri, 11 Apr 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 11 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
47 trees fell down
दादरी के लोहारू रोड पर में तेज आंधी के कारण गिरा पेड़। संवाद
फोटो-07 दादरी रेंज में तेज बारिश के कारण गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन

तेज आंधी के कारण कीकर, नीम समेत विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों का हुआ नुकसान, विभाग की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी से जिले के करीब 20 स्थानों पर 47 पेड़ गिरे हैं। इससे जिले की तीन सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। सबसे अधिक पेड़ दादरी रेंज में 37 गिरे जबकि बाढड़ा रेंज में 10 पेड़ गिरकर टूट गए। वन विभाग की ओर से सूचना के अनुसार पेड़ों को हटवा दिया गया।

बुधवार रात को तेज आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की जड़ें उखड़ गईं। पेड़ धराशायी हो गए। हालांकि, बारिश तेज नहीं थी, लेकिन, हवा तेज होने के कारण कई स्थानों पर वन विभाग व पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। अब तक किसी स्थान पर जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से वीरवार से जांच अभियान चलाया जा रहा है। अब तक दादरी रेंज में 37 पेड़ टूटे मिले हैं। इनमें सबसे अधिक पेड़ नहरों के किनारे उखड़े हैं। करीब 17 स्थानों पर विभाग को माइनर, नहर, डिस्ट्रीब्यूटरी के पास 32 पेड़ टूटे मिले। इसके अलावा, दादरी-लोहारू रोड पर भी विभाग को 5 पेड़ों की क्षति हुई है। इस रोड पर आवागमन अधिक प्रभावित नहीं हुआ है। वहीं, बाढड़ा रेंज में 10 पेड़ टूटे हुए मिले हैं। यहां पर दो मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा है, लेकिन, विभाग की ओर से सुबह ही पेड़ों को हटवा दिया गया। इसमें कादमा-सतनाली रोड और कादमा-बडराई रोड पर पेड़ गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्सन:
आंधी आने से दादरी रेंज में 37 और बाढड़ा रेंज में 10 पेड़ गिर गए थे। इससे तीन रास्ते कुछ देर के लिए प्रभावित रहे, लेकिन, विभाग की ओर से जल्द ही आवागमन दुरुस्त करा दिया गया था। अब विभाग अन्य स्थानों पर आंधी में हुए पेड़ों के नुकसान का आकलन कर रहा है।
-हेमंत पारिक, आरएफओ, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed