फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   466 people missing in Charkhi Dadri district in two years

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी जिले में दो साल में 466 लोग लापता, 95 फीसदी का लगाया पता

Wed, 08 Jan 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
466 people missing in Charkhi Dadri district in two years
चरखी दादरी शहर का पुलिस थाना।
चरखी दादरी। जिले में हर साल सवा दो सौ से अधिक लोग लापता हो रहे हैं। अहम बात यह है कि महिलाओं की गुमशुदगी के केस ज्यादा हैं। पिछले दो साल के आंकड़े इसकी बानगी हैं। वर्ष 2023 और 24 में जिले के विभिन्न थानों में गुमशुदगी के 466 मामले दर्ज हुए। इनमें से 444 लोगों को पुलिस खोज चुकी है। गुमशुदगी के मामलों में जिला पुलिस की पता लगाने की दर 95 प्रतिशत है।
विज्ञापन


जिले से लापता हुईं महिलाओं और पुरुषों की बरामदगी के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए हैं। इसी का नतीजा है वर्ष 2023 और 2024 में लापता हुए 466 लोगों में से 444 की बरामदगी की गई है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा इन मामलों पर स्वयं संज्ञान लेकर अधिकारियों से बैठक में फीडबैक लेते हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। जिला पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2023 में गुमशुदगी के 214 केस दर्ज हुए। इनमें से 202 मामले पुलिस ने सुलझाए।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में 133 महिलाएं व 80 पुरुष लापता हुए। इनमें से 130 महिलाओं व 71 पुरुषों की बरामदगी हुई। वर्ष 2024 में गुमशुदगी के 252 केस दर्ज हुए। इनमें से 242 पुलिस ने सुलझा लिए। वर्ष 2024 में 185 महिलाएं व 67 पुरुष लापता हुए। इनमें से 181 महिलाओं व 61 पुरुषों की बरामदगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुरुषों से ढाई गुना महिलाएं जा रहीं घर छोड़कर
पिछले दो सालों में दर्ज हुए गुमशुदगी के केस देखें तो पिछले दो सालों में 318 महिलाएं लापता हुई हैं। उनमें से 311 की बरामदगी जिला पुलिस ने की है। इसी प्रकार, इन दो सालों में 147 पुरुष लापता हुए हैं। इनमें से 132 की बरामदगी हो गई है। अब तक पुलिस लापता 15 पुरुषों और 7 महिलाओं का सुराग नहीं लगा पाई है। गुमशुदगी के ये 22 केस अभी सुलझाए नहीं जा सके हैं।
- दूसरे प्रदेशों से भी हुई बरामदगी
पुलिस अधिकारियों की मानें तो गुमशुदगी के मामलों में बरामदगी हरियाणा के विभिन्न जिलों समेत दूसरे प्रदेशों से भी हुई है। पुलिस ने लापता महिलाओं को उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, भिवानी आदि जिलों से बरामद किया। इसके बाद बरामद महिलाओं व पुरुषों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।


गुमशुदगी के ज्यादातर मामले जिला पुलिस सुलझा चुकी है। कुछ की जांच अब भी जारी है। जल्द ही इन मामलों में भी लापता हुए लोगों की बरामदगी कर ली जाएगी। -अर्श वर्मा, एसपी, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed