{"_id":"65d273eb9d4dc071d0042034","slug":"465-patients-reached-four-medical-camps-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-113759-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चार चिकित्सा शिविरों में पहुंचे 465 मरीज, 27 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चार चिकित्सा शिविरों में पहुंचे 465 मरीज, 27 ने किया रक्तदान
Mon, 19 Feb 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के डोहकी में आयोजित शिविर में महिला के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
चरखी दादरी। माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से रविवार को गांव चरखी, डोहकी, हड़ोदी, अख्तयारपुरा में चिकित्सा शिविर और गांव ऊण व बौंदकलां में रक्तदान शिविर लगाए गए। इन शिविरों की अध्यक्षता चंदप्रकाश, नरेंद्र सांगवान, विकास सिंह, अमृत पाल श्योराण, विनय यादव ने की। संदीप अहलावत, मनोज शर्मा, हरेंद्र प्रजापत, सुरेंद्र बिडलान, नरेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे।
शिविरों में आंख, कान, नाक, गला, महिला रोग, सामान्य बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवा दी गई। इस दौरान 465 मरीजों ने शिविरों का लाभ उठाया। शिविर में रेडक्राॅस सोसायटी नई दिल्ली की टीम ने 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इनमें डॉ. आयुष, संतोष, विकास, अमृत, मंजू बाला, हृदयनारायण, पंकज ने सेवाएं दीं।
संगठन के युवा विंग के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने सरकार से चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन जैसे किसान हितैषी नेताओं का सपना पूरा करने की अपील की। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही शिविर अन्य जगहों पर लगाने की मांग की। कहा कि इनके आयोजन में वह भी हरसंभव सहयोग करेंगे। आयोजकों ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रभात राम, नारायण दत्त, पंडित सतपाल, राजेश शर्मा, सरवन, पवन मास्टर, आकाश, सुरेश, दीपक गोयल, मंजीत समेत कई लोग मौजूद रहे।