फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4619 quintal mustured bought

Charkhi Dadri News: तीन केंद्रों पर पहुंची 16,253 क्विंटल सरसों, एजेंसी ने 4619 क्विंटल खरीदी

Sun, 30 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
4619 quintal mustured bought
दादरी मंडी परिसर में लगी सरसों की ढेरियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। दादरी जिले के खरीद केंद्रों पर सरसों की आवक जोर पकड़ती जा रही है। खरीद प्रक्रिया बेहद धीमी है। वहीं, अब तक जिले में खरीदी गई सरसों की उठान शुरू नहीं हुई है। शनिवार को दादरी और बाढड़ा मंडी समेत झोझूकलां खरीद केंद्र पर 16,253 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से एजेंसी 4169 क्विंटल ही खरीद पाई।
जिले में तीन जगहों पर सरसों की खरीद की जा रही है। अब तक तीनों केंद्रों पर कुल 2687 गेटपास कटे हैं। 59,879 क्विंटल सरसों की खरीद हो पाई है। शनिवार को झोझूकलां केंद्र पर खरीद नहीं हुई। दादरी मंडी में खरीद विधायक सुनील सांगवान के दौरे के बाद शुरू की गई। बाढड़ा मंडी में भी खरीद की रफ्तार बेहद धीमी रही।
विज्ञापन

शनिवार की स्थिति देखें तो दादरी मंडी में 421 किसानों ने गेटपास कटवाए और 11,034 क्विंटल सरसों की आवक हुई। एजेंसी ने यहां महज 2866 क्विंटल सरसों खरीदी। इसी प्रकार, बाढड़ा मंडी में शनिवार को 130 किसानों ने गेटपास कटवाए और 2298 क्विंटल की आवक दर्ज की गई। वहीं, बाढड़ा मंडी में शनिवार को एजेंसी ने 1303 क्विंटल सरसों खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के समक्ष आढ़तियों और किसानों ने रखीं समस्याएं : शनिवार दोपहर बाद दादरी हलके के विधायक सुनील सांगवान भी मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी का निरीक्षण किया और इसके बाद खरीद को लेकर आढ़तियों व किसानों से बातचीत की। दोनों पक्षों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। वहीं, विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि एक सप्ताह बाद दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्था जांचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed