फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4499 people were vaccinated on the last day of the festival

टीका उत्सव के अंतिम दिन 4499 लोगों को लगाई वैक्सीन

Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
4499 people were vaccinated on the last day of the festival
चार दिवसीय कोरोना टीका उत्सव दादरी जिले में सफल रहा। बुधवार को इस कार्यक्रम का समापन किया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने टारगेट से एक हजार ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज एवं डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि अंतिम दिन बुुधवार को 4499 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज ने बताया कि अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग को साढ़े 15 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट मिला था। चार दिन में विभाग ने 16498 लोगों को वैक्सीन लगाई। उन्होंने बताया कि टीका उत्सव के अंतिम दिन भी 17 सेशन और 40 आउटरीन सब सेशन लगाए गए। उन्होंने बताया कि चार दिन तक लगातार चले वैक्सीनेशन कार्य में 200 से अधिक मेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। बुधवार को भी सबसे अधिक टीकाकरण कार्य सिविल अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन

यहां इतने लोगों ने लगवाई वैक्सीन
बुधवार को झोझूकलां सीएचसी पर 390, बलकरा पीएचसी पर 230, माई कलां पीएचसी पर 290, संतोकपुरा पीएचसी पर 200, मानकावास पीएचसी पर 220, गोपी सीएचसी पर 310, बाढड़ा पीएचसी पर 301, कादमा पीएचसी पर 242, हउ़ादी पीएचसी पर 236, छपार पीएचसी पर 178, बौंदकलां सीएचसी पर 298, अचीना पीएचसी पर 296, इमलोटा पीएचसी पर 233, सांवड़ृ में 288, एमसीएच में 47 और जीएच में 526 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही कोरोना टीकाकरण के चार दिन की गति
दिन वैक्सीनेशन संख्या
11 अप्रैल 3218
12 अप्रैल 4453
13 अप्रैल 4616
14 अप्रैल 4499
बुधवार सुबह ही हमारे पास वैक्सीन की चार हजार डोज पहुंची थीं, जो खत्म हो गई है। नई खेप की हमने मांग भेज दी है और वीरवार सुबह तक और वैक्सीन पहुंच जाएगी। टीकाकरण उत्सव में हमने लक्ष्य से अधिक पूरा किया है।
आशीष मान, जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed