{"_id":"6990d1d56c7e55ef0b04f54d","slug":"44-patients-underwent-surgery-in-the-civil-hospital-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-151440-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में 44 मरीजों ने कराए ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: नागरिक अस्पताल में 44 मरीजों ने कराए ऑपरेशन
Sun, 15 Feb 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सर्जिकल सप्ताह के दौरान ऑपरेशन थियेटर के बाहर इंतजार करते मरीजों के परिजन।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। कुछ वर्ष पहले तक दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल महज रेफरल अस्पताल बनकर रह गया था, लेकिन अब यहां सुविधाओं में इजाफा हो रहा है। मौजूदा समय में नागरिक अस्पताल में कूल्हा प्रत्यारोपण जैसे जटिल ऑपरेशन से लेकर सामान्य सर्जरी तक की सुविधा भी मरीजों को मुहैया हो रही है।
मरीजों को विभिन्न प्रकार की सर्जरी के लिए निजी या दूसरे जिलों में स्थित अस्पतालों में न जाना पड़े, इसके लिए विभाग की ओर से समय-समय पर सर्जिकल सप्ताह का आयोजन भी किया जा रहा है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में पांच से लेकर 11 फरवरी तक सर्जिकल सप्ताह मनाया गया। इसके तहत यहां 44 मरीजों के विभिन्न बीमारियों से संबंधित ऑपरेशन किए गए। खास बात यह है कि इनमें करीब 20 मरीज ऐसे थे, जो आयुष्मान भारत या चिरायु हरियाणा योजना के कार्ड धारक थे। योजना के लाभार्थी मरीजों के ऑपरेशन का पूरा खर्च विभाग ने वहन किया।
बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से गत नवंबर माह में आयुष्मान भारत व चिरायु हरियाणा योजना के तहत घुटना ट्रांसप्लांट सहित 11 प्रकार की बीमारियों का उपचार केवल सरकारी अस्पतालों तक सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उसके बाद से इन बीमारियों से ग्रस्त और कार्ड धारक मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए दादरी स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवंबर माह में भी सर्जिकल सप्ताह मनाया गया था। जिसमें 73 मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे।