फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   44 buses of Dadri depot will be removed from the routes on Yoga Day, passengers may face problems

Charkhi Dadri News: योग दिवस पर दादरी डिपो की 44 बसें रूटों से हटेंगी, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
44 buses of Dadri depot will be removed from the routes on Yoga Day, passengers may face problems
शहर स्थित बस स्टैंड, जहां से जाएंगी बसें।
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को दादरी रोडवेज डिपो की 44 बसें नियमित रूटों से हटा दी जाएंगी। इनमें से 32 बसों को कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा, जबकि 12 बसों को जिले के स्कूलों और योग आयोजन स्थलों पर तैनात किया जाएगा, ताकि लोग योग कार्यक्रमों में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

बताया गया है कि यह कटौती प्रदेशभर के सभी डिपो में की जा रही है, जिसमें दादरी डिपो भी शामिल है। फिलहाल दादरी डिपो के पास कुल 101 बसें हैं। डिपो को अभी नई बसें नहीं मिली हैं, और पहले से ही बसों की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को 44 बसें हटाए जाने से आम यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

योग दिवस पर जिले के कई रूटों पर बसों का संचालन बंद रहेगा। यात्री यदि आवश्यक हो तभी यात्रा करें, अन्यथा शनिवार को यात्रा से बचना बेहतर रहेगा। बसों की संख्या कम होने के कारण लोगों को लंबे समय तक बसों का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधा के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे
यातायात शाखा के अधिकारी जगफूल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि सामान्य दिनों की अपेक्षा बसों की संख्या में कमी जरूर रहेगी। यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed