{"_id":"664cd42b5d5bf8d1930fe8d3","slug":"433-special-voters-voted-at-home-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118015-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 433 विशेष मतदाताओं ने घर पर किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 433 विशेष मतदाताओं ने घर पर किया मतदान
Tue, 21 May 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 21 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखातीं वृद्धा।
चरखी दादरी। लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को मतदान होगा। इससे पहले पोलिंग टीमों ने 85 वर्ष से अधिक उम्र और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग लोगों के घर-घर जाकर वोट डलवाए। 433 विशेष मतदाताओं ने घर से मतदान कर लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में आहुति डाल दी है। बुधवार सुबह तक यह संख्या और बढ़ने का अनुमान है। घर-घर जाकर मतदान करवाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
मतदान होने से पहले जिले के विशेष मतदाताओं के लिए वोटिंग की प्रशासन ने बेहतरीन व्यवस्था की। इन विशेष मतदाताओं में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। जिले से 480 मतदाताओं ने घर से वोट डालने के लिए आवेदन किया था।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि विशेष मतदाताओं के मतदान के लिए शेड्यूल बनाया गया। इसके अनुसार टीमें मतदाताओं के घर पहुंचीं। मतदान की प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्य के लिए पोलिंग टीमों का गठन पहले ही कर दिया गया था। इन टीमों के साथ पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहे।