फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   41 new dengue patients found in the district

Charkhi Dadri News: जिले में डेंगू के 41 नए मरीज मिले

Thu, 31 Aug 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 31 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
41 new dengue patients found in the district
चरखी दादरी। जिले में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पिछले 96 घंटों की बात करें तो 41 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 127 पहुंच गई है। पिछले एक माह की स्थिति देखें तो 110 केस मिले हैं। वहीं, आगामी दिनों में डेंगू पीड़ितों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

शहर की अगर बात करें तो सबसे अधिक मामले काठमंडी क्षेत्र में मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो बलकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आने वाले गांव भी हॉट स्पॉट बने हैं। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर काबू पाने का भरसक प्रयास कर रहा है, लेकिन स्थिति काबू से बाहर है।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं जबकि घरों में जाकर लारवा की जांच भी की जा रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों को भी विभाग चिह्नित कर मच्छररोधी दवा का छिड़काव करवा चुका है। बावजूद इसके डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो चिंताजनक है। बता दें कि जिले में सबसे पहला डेंगू केस एक जुलाई को सांतौर गांव में मिला था। इसके बाद से लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। करीब दो माह के अंतराल के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 127 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- काठमंडी में सर्वाधिक 21 मामले
शहरी क्षेत्र की तो सबसे अधिक डेंगू के 21 मरीज काठमंडी में मिले है। गांवों में सबसे अधिक केस बलकरा पीएचसी में हैं जहां अब तक 25 मरीजों की पहचान हुई है। शहरी क्षेत्र में अब तक जहां कुल 76 मरीज हैं तो वहीं गांवों में इनकी संख्या 51 है।

-जहां मिल रहे केस, वहां हो रही फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग हॉट स्पॉट क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए है। वहीं इन क्षेत्रों में लगातार फॉगिंग व मच्छररोधी दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। विभाग के कर्मचारी लगातार संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच कर उनके सैंपल भी ले रहे हैं।


जानिये... पीएचसी और सीएचसी पर क्या है स्थिति
स्वास्थ्य केंद्र- डेंगू मरीज
झोझूकलां सीएचसी 01
संतोखपुरा सीएचसी 02
बलकरा पीएचसी 25
माईकलां पीएचसी 03
मानकावास पीएचसी 07
अचीना पीएचसी 04
सांवड़ पीएचसी 02
रानीला पीएचसी 02
इमलोटा पीएचसी 03
हड़ोदी पीएचसी 02

- शहर में यहां मिले डेंगू मरीज
क्षेत्र- डेंगू पीड़ितों की संख्या
काठमंडी 21

वार्ड 21 02

रविदास नगर 02

प्रेम नगर 01

एपीजे कॉलेज 03

झज्जर घाटी 01

महेंद्रगढ चुंगी 01

छोटी बाजारी 01
दिल्ली रोड 01

लाधान पाना 02

गांधीनगर 06

आदर्श धर्मशाला 02

एमसी कॉलोनी 01

घिकाड़ा रोड 04

हीरा चौक 02

बाला वाला मंदिर01

कबीर नगर 02

रोहिला टेंट हाउस गली 01

वार्ड 20 02

रोहतक चौक 04

पुराना झज्जर रोड 07

वार्ड 12 01
कर्मचारी पूरे जिले में लाेगों को डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जहां भी डेंगू या मलेरिया के मरीज मिलते हैं वहां फॉगिंग के अलावा दवा का छिड़काव भी करवाया जाता है। इस सीजन में डेंगू के 125 मरीज मिल चुके हैं।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, डेंगू व मलेरिया नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed