{"_id":"606df7078ebc3e590d66c939","slug":"41-government-schools-failed-in-covid-protocol-show-cause-notice-issued-charkhidadri-news-rtk6034238188","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 राजकीय स्कूल कोविड प्रोटोकॉल पर नहीं उतरे खरे, कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 राजकीय स्कूल कोविड प्रोटोकॉल पर नहीं उतरे खरे, कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की रूटिन चेकिंग में 41 राजकीय स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल की पूर्णतया पालना होती नहीं मिली है। फरवरी और मार्च में की गई जांच की रिपोर्ट डीसी राजेश जोगपाल के पास पहुंचते ही उन्होंने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। डीसी के आदेश पर शिक्षा विभाग ने इन 41 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में जाकर कोरोना से बचाव के प्रबंधों को जायजा लेने के भी निर्देश दिए हैं।
डीसी राजेश जोगपाल ने कहा कि चरखी दादरी के स्कूलों में अलग-अलग तिथियों में किए निरीक्षण के दौरान सामने आया है कि अधिकतर स्कूलों में कोरोना से बचाव को लेकर जारी हिदायतों को पालन नहीं किया जा रहा है। इसके तहत अब 41 स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से यह भी पूछा है कि इन स्कूलों के स्टाफ के खिलाफ राजस्व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 का खतरा टला नहीं है। हमारे पड़ोस के जिला में ही कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि जिला के सभी स्कूलों में कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल को जरूर पालन करें।
ये हैं स्कूलों के लिए कोरोना प्रॉटोकोल
- स्कूल में सेनिटाइजर या हाथ धोने के लिए साबुन जरूर रखा हो॥
- कक्षा में बच्चे उचित दूरी पर बैठे हों और स्टाफ व बच्चों के मुंह पर मास्क हो।
- प्रतिदिन स्कूल बसों व कक्षाओं को सैनिटाइज करवाया जाए।
- बच्चों के स्कूल में प्रवेश करते समय थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो।
- शौचालयों और पानी की टंकी पर सफाई रखने के साथ बार-बार सैनिटाइज भी करवाएं।
इन स्कूलों को जारी किया गया नोटिस
कोरोना प्रोटोकॉल पूरा नहीं करने वाले स्कूलों में राजकीय माध्यमिक विद्यालय डुडीवाला किशनपुरा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मिसरी व समसपुर, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय झिंझर, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला बौंदकलां व बेरला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंदकलां, चरखी दादरी, ढाणी फौगाट व सांवड, राजकीय उच्च विद्यालय ढाणी फौगाट, महराणा, रासीवास, रावलधी, सौंप कासनी व तिवाला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटेला कलां, बधवाना, गोठड़ा, हंसावास कलां, लांबा, मालकोष, मिर्च व पातुवास, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बौंदकलां, भागवी, कमोद, खेड़ी बूरा, मिर्च, पातुवास, रावलधी व सरूपगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंद कलां, चांदवास, छपार, डोहका मोजी, नरसिंहवास, सांवड, भागेश्वरी, झिंझर और शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय चरखी दादरी शामिल हैं। इन स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
11 फरवरी से 9 मार्च तक हमारी टीमों ने राजकीय स्कूलों में पहुंचकर रूटिन चेकिंग की थी। उस दौरान अगर क्लास में एक बच्चा भी बिना मास्क के मिला तो हमने उसे भी रिपोर्ट में शामिल कर लिया। डीसी ने सभी स्कूलों की चेकिंग के आदेश दे दिए हैं। हम स्कूलों में जाकर कोविड की रोकथाम के प्रबंधों का जायजा लेंगे।
जयप्रकाश संभ्रवाल, डीईओ