फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   400 examinees were taken to the centers by 10 buses

Charkhi Dadri News: 10 बसों से 400 परीक्षार्थियों को पहुंचाया केंद्रों तक

Tue, 08 Aug 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
400 examinees were taken to the centers by 10 buses
चरखी दादरी से परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होने से पूर्व बस में सवार परीक्षार्थी व परिजन। 
चरखी दादरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रदेश के पांच जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए जिले से दूसरे दिन 400 युवा रवाना हुए। राज्य परिवहन बस डिपो चरखी दादरी की ओर से ग्रुप सी की स्कीनिंग परीक्षा के लिए सोमवार को 32 बसों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन कम संख्या के चलते महज 10 बसों को ही परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया गया। हालांकि इन बसों की व्यवस्था लोकल रूटों से की गई और इसके चलते कुछ रूटों पर बस संख्या कम रहने से यात्रियों ने परेशानी झेली।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए कुल 32 बसों की विभाग की ओर से व्यवस्था करने के साथ पांच बसों को रिजर्व रखा गया। रात ढाई बजे से सुबह 4:30 बजे तक युवाओं की संख्या के हिसाब से केवल 10 बसें ही भेजी गईं। इसके अलावा रिजर्व रखी गई 32 बसों को बाद में रूटों पर दौड़ाया गया।
विज्ञापन

हालांकि दस बसों के परीक्षा केंद्रों को जाने के बाद लोकल रूटों पर कुछ व्यवस्था चरमाई लेकिन जो बसें निर्धारित रूट पूरा कर बस स्टैंड पर खड़ी हुईं, उन्हें आवश्यकता वाले रूटों पर भेजा गया। परीक्षा के दूसरे दिन निर्धारित समय पर बसों को बूथों पर खड़ा किया गया। सोमवार को दादरी-भिवानी, दादरी-झज्जर, दादरी-रोहतक और दादरी-बाढड़ा व सतनाली रूट पर चलने वालीं बसों के फेरों में कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये...किस जिले में भेजी गईं कितनी बसें
सोमवार को पंचकूला के लिए एक, कुरुक्षेत्र के लिए दो, करनाल के लिए तीन, पानीपत के लिए दो व हिसार के लिए दो बसें को रवाना किया गया। डिपो प्रबंधन की ओर से चालक-परिचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया गया।



सोमवार को 10 बसें परीक्षा केंद्रों के लिए भेजी गईं। परीक्षार्थियों की संख्या के लिहाज से बसों का संचालन किया गया। जिन रूटों की बसें भेजी गईं उन पर वैकल्पिक व्यवस्था भी करवाई गई।
-दीपक कुमार, टीएम, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed