फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   400 BA seats in Apeejay Women's College, 130 applications received for admission in nine days

Charkhi Dadri News: एपीजे महिला कॉलेज में बीए की 400 सीटें, नौ दिन में दाखिले के लिए पहुंचे 130 आवेदन

Wed, 12 Jun 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 12 Jun 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
400 BA seats in Apeejay Women's College, 130 applications received for admission in nine days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। शहर स्थित एपीजे सरस्वती पीजी महिला महाविद्यालय में नौ दिन में 158 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। बीकॉम में सबसे कम आवेदन आए हैं और बीएससी में आवेदन संख्या सामान्य स्तर पर रही है।
संस्था प्रधान सज्जन गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में सीटों की संख्या में इस साल कोई फेरबदल नहीं किया गया है। महाविद्यालय में तीन कोर्स संचालित किए जा रहें हैं। इनकी कुल 560 सीटें हैं। संस्थान में बीए संकाय में सबसे ज्यादा 400 और बीएसी नॉन मेडिकल व बीकॉम में 80- 80 सीटें हैं। गत वर्ष तीनों संकाय में कुल 250 छात्राओं ने दाखिला लिया था। इस बार नौ दिनों तीनों संकाय में केवल 158 आवेदन हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीए में दाखिले के लिए 130 आवेदन आए हैं। वहीं बीकॉम में केवल 9 ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बीएससी नॉन मेडिकल में 19 छात्राओं ने आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि इस बार आवेदन प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान में छात्राओं की सुविधा के लिए लॉन व कमरों में बैठने की पूरी सुविधा है। इसके अलावा संस्थान में खेल संबंधी प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती है। इसके अलावा शिक्षण संबंधी सभी सुविधाएं हैं। संस्थान में प्रायोगिक लैब व सभी विषयों की शिक्षिकाएं हैं। अगर किसी छात्रा को संकाय चुनाव में या अन्य दाखिला संबंधी कोई समस्या है तो वह संस्थान में आकर जानकारी ले सकती है। उनकी समस्या का यहां पर निवारण किया जाएगा। गांव से आने वाली सभी छात्राओं को संस्थान की ओर से बस पास बनवाकर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में दाखिला लेने के आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून है। इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर सूची लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed