फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   400 accused arrested in one and a half year, 1 quintal intoxicant, thousands of liquor bottles caught

डेढ़ साल में 400 आरोपी काबू, 1 क्विंटल नशीला पदार्थ, शराब की हजारों बोतलें पकड़ीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
400 accused arrested in one and a half year, 1 quintal intoxicant, thousands of liquor bottles caught
चरखी दादरी। जिले में नशा तस्कर अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटे हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई करने के बाद भी जिले में नशाखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शराब के अलावा जिले में गांजा, चरस, डोडा पोस्त और अफीम की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। पिछले डेढ़ साल की अगर बात करें तो जिले में 400 लोग नशीले पदार्थ की तस्करी करते पकड़े गए हैं। पकड़े गए आरोपियों से 35 हजार से अधिक शराब की बोतलें और एक क्विंटल से अधिक नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।
विज्ञापन

फतेहाबाद और सिरसा की तरह चरखी दादरी के लोग चिट्टा की चपेट में तो नहीं है, लेकिन यहां शराब व अन्य नशा लगातार बढ़ रहा है। जिले में नशीला पदार्थ पहुंचने के तार गुरुग्राम, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से जुड़े हैं। 2021 के अलावा 2022 में भी पुलिस की नशा तस्करों को पर कार्रवाई जारी है और पिछले करीब एक माह से तो जिले में रोहतक नारकोटिक्स टीम भी सक्रिय है।
विज्ञापन

यह टीम एक महिला समेत अब तक चार लोगों को नशीला पदार्थ बेचते पकड़ चुकी है। जिले की अगर बात करें तो अंग्रेजी की बजाय देसी शराब की अवैध बिक्री अधिक होती है। गत वर्ष आबकारी अधिनियम के 180 केस दर्ज हुए थे, जिनमें 206 आरोपी गिरफ्तार किए गए। वहीं, इस साल आबकारी अधिनियम के 80 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें 82 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, पिछले साल मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 26 केस दर्ज हुए थे, जिनमें 39 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। 2021 में 24 किलोग्राम सुल्फा, 23 किलोग्राम गांजा, 28 किलोग्राम डोडा पोस्त, 32 ग्राम स्मैक और 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वहीं, इस साल एनडीपीसी एक्ट के तहत अब तक 18 केस दर्ज हुए हैं और इनमें 24 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों से साढ़े चार किलोग्राम सुल्फा, ढाई किलोग्राम से अधिक गांजा, 45 ग्राम अफीम और पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशीला पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए पुलिस प्रयासरत है। आमजन से अपील है कि नशाखोरों को पकड़वाने में आमजन सहयोग करे। अगर आपके आसपास कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
-दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed