फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   40 batteries of 12 vehicles parked at Dadri Municipal Council office stolen, officials had no clue

Haryana: दादरी नगर परिषद कार्यालय में खड़े 12 वाहनों की 40 बैटरियां चोरी, अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी

Thu, 06 Mar 2025 03:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Mar 2025 03:32 PM IST
सार

दादरी नगर परिषद अधिकारियों की ओर से 6 मार्च को बस स्टैंड चौकी पुलिस को जो शिकायत दी गई है उसमें बैटरी चुराने के आरोपी का नाम भी लिखा गया है। आरोपी राकेश टैगोर स्कूल वाली गली में रहता है।

विज्ञापन
40 batteries of 12 vehicles parked at Dadri Municipal Council office stolen, officials had no clue
बैटरी चोरी - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर परिषद कार्यालय से एक शख्स ने 12 वाहनों की 40 बैटरियां चोरी कर लीं। बैटरियां अलग-अलग दिन चुराई गईं और अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। इतना ही नहीं 24 फरवरी को बैटरी चोरी होने का पता लगा और 6 मार्च को नगर परिषद की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। वहीं, वीरवार को पुलिस ने इस संबंध में घिकाड़ा रोड क्षेत्र निवासी आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बैटरी चोरी होने का मामला वीरवार को पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी और विकास ने उठाया। बैटरी चोरी मामले में पार्षद व प्रतिनिधियों ने प्रेसवार्ता कर चेयरमैन और नगर परिषद सफाई शाखा के अधिकारियों को घेरा। इसके बाद जब पत्रकारों ने चेयरमैन बक्शीराम सैनी से बैटरी चोरी मामले में सवाल किए तो उन्होंने मामला संज्ञान में न होने की बात कही। 
विज्ञापन




हालांकि उन्होंने तुरंत सफाई शाखा के अधिकारियों को कार्यालय बुलाकर इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने 40 बैटरियां चोरी होने और 6 मार्च को इसकी शिकायत पुलिस को देने की बात कही। वहीं, पहले जानकारी न देने पर चेयरमैन ने सीएसआई राजेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने कहा कि अगर सरकारी संपत्ति नगर परिषद कार्यालय से चोरी हुई है तो अधिकारियों को समय रहते इसकी सूचना उन्हें देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साढ़े तीन लाख से अधिक चोरी हुईं बैटरियाें की कीमत
नगर परिषद कार्यालय में खड़ी ई-रिक्शा की 34, ट्रैक्टर की 2,टाटा एस की 3 व ऑटो की एक बैटरी चोरी हुई है। एक बैटरी विक्रेता के अनुसार, ई-रिक्शा के सेट में 4 बैटरी होती हैं जिनकी कीमत 35 से 40 हजार है। वहीं, ट्रैक्टर की एक बैटरी की कीमत 7,000 रुपये है। ऑटो टिप्पर की एक बैटरी करीब 4,000 रुपये और ऑटो की बैटरी करीब 5,000 रुपये की आती है। इस लिहाज से चोरी हुई बैटरियों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है।

टैगोर स्कूल के समीप रहने वाले शख्स ने चोरी कर कबाड़ियों को बेची बैटरियां
नगर परिषद अधिकारियों की ओर से 6 मार्च को बस स्टैंड चौकी पुलिस को जो शिकायत दी गई है उसमें बैटरी चुराने के आरोपी का नाम भी लिखा गया है। आरोपी राकेश टैगोर स्कूल वाली गली में रहता है। सूत्रों की माने तो उसने बैटरी चुराकर शहर निवासी कबाड़ियों को बेच दी। बैटरियां उसने अलग-अलग दिन चोरी कीं। बड़ी बात यह है कि सभी वाहन नगर परिषद कार्यालय में ही खड़े थे।


अधिकारी के अनुसार
6 मार्च को नगर परिषद की ओर से शिकायत दी गई जिस पर संज्ञान लेकर आरोपी राकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही पुलिस मामले का पटाक्षेप कर देगी। -प्रदीप कुमार, एएसआई एवं बस स्टैंड चाकी प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed