फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4 new X-ray cassettes reached Civil Hospital after 6 years

Charkhi Dadri News: 6 साल बाद सिविल अस्पताल में पहुंची 4 नई एक्स-रे कैसेट

Fri, 31 Mar 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 31 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
4 new X-ray cassettes reached Civil Hospital after 6 years
अस्पताल में बच्चे का एक्स-रे करवाने पहुंचे अभिभावक
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में 6 साल बाद 4 नई एक्स-रे कैसेट पहुंच गई हैं। अब स्वास्थ्य विभाग को एक्सपायरी कैसेट से मरीजों के एक्स-रे नहीं करने पड़ेंगे। एक्सपायरी कैसेट से एक्स-रे करने के मुद्दे को अमर उजाला ने 21 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था और इसके अगले ही दिन बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने विधानसभा सत्र में सरकार से जवाब मांगा था। उस दौरान स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की गैरमौजूदगी में मंत्री बनवारी लाल ने जल्द दादरी जिले में नई एक्स-रे कैसेट भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

बता दे कि वर्ष 2017 में सिविल अस्पताल में 6 नई एक्स-रे कैसेट पहुंची थी। ये कैसेट पिछले दो साल से एक्सपायर थीं और नई कैसेट न मिलने के कारण इन्हीं से मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे थे। पड़ताल में इसकी पुष्टि होने पर अमर उजाला ने 21 फरवरी के संस्करण में अस्पताल में एक्सपायरी कैसेट से हो रहे एक्स-रे नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को भांपते हुए बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने विधानसभा सदन में अपनी ही सरकार से इस पर जवाब मांगा था। उस दौरान मंत्री बनवारी लाल ने नैना चौटाला को आश्वस्त किया था और उस आश्वासन को पूरा करते हुए सरकार ने सिविल अस्पताल के लिए चार नई कैसेट भेज दी हैं। अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी नई कैसेट से एक्स-रे शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक्सपायरी कैसेट से एक एक्स-रे में लगता था दोगुना समय
एक्सपायरी कैसेट प्रयोग करने का खामियाजा स्टाफ समेत मरीजों को भुगतना पड़ रहा था। इस कैसेट से एक एक्स-रे करने में दोगुना समय लगा रहा था जिसे कई बार तो एक ही दिन में सभी मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पाते थे और उन्हें अगले दिन फिर से सिविल अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता था। वहीं, एक्स-रे कक्ष में तैनात स्टाफ को भी ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती थी।
- हर रोज होते है 150 से ज्यादा एक्स-रे
सिविल अस्पताल की दैनिक ओपीडी 1000 से पार रहती है। अस्पताल में ऑर्थो चिकित्सक की नियुक्ति के बाद एक्स-रे मरीजों की संख्या लगभग तीन गुना बढ़ गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने से पुरानी कैसेट ने भी काम करना बंद ही कर दिया था। ऐसे में एक्स-रे करवाने आने वाले मरीजों की लंबी कतार लगी रहती थी। अब शायद मरीजों को राहत की सांस मिल सके। प्रतिदिन अस्पताल में 150 से अधिक एक्स-रे होते हैं।

सिविल अस्पताल के लिए आठ नई एक्स-रे कैसेट का ऑर्डर किया था। फिलहाल चार नई डिजिटल एक्स-रे कैसेट मिल गई हैं। अब मरीजों के जल्द एक्स-रे हो सकेंगे और उन्हें लंबा इंतजार भी नही करना पड़ेगा।
-राजवेंद्र मलिक, एसएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed