फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4 lakh quintal bajra reached in mandi

Charkhi Dadri News: तीनों मंडियों में बाजरे की आवक चार लाख क्विंटल के करीब पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
4 lakh quintal bajra reached in mandi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले की तीनों मंडियों दादरी, बाढड़ा और झोझू में बाजरे की आवक तीन लाख क्विंटल पार कर चुकी है। वहीं, सरकारी खरीद तो शुरू नहीं हुई लेकिन निजी व्यापारी ढाई लाख क्विंटल के करीब बाजरा किसानों से खरीद चुके हैं।
वीरवार को तीनों मंडियों में 1056 गेट पास कटे। इनमें दादरी में 647 गेट पास कटे और 23,809 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। इसी तरह, बाढड़ा में 169 गेट पास कटे 7312 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। वहीं, झोझू मंडी में 240 गेट पास कटे और 10,688 क्विंटल बाजरे की आवक हुई।
विज्ञापन

अब तक तीनों मंडियों में चार लाख क्विंटल के करीब बाजरे की आवक हो चुकी है। सबसे ज्यादा दादरी मंडी में 2,37,550 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। इसके बाद झोझू में 89,752 और बाढड़ा में 61,786 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। तीनों मंडियों में कुल बाजरे की आवक 3,89,088 क्विंटल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से दादरी मंडी में 2,03,712 क्विंटल बाजरा निजी व्यापारी खरीद चुके हैं। वहीं, झोझूं में 68,828 और बाढड़ा में 52,778 क्विंटल बाजरा व्यापारी खरीद चुके हैं। यानी कि तीनों मंडियों में व्यापारी अब तक 3,25,318 क्विंटल बाजरा किसानों से खरीद चुके हैं।
इसके अलावा, मंडी में ई-नाम पर भी बाजरा और कपास की आवक दर्ज की जा रही है। इनमें बाजरा 9368 क्विंटल और कपास 56,596 क्विंटल कपास की आवक दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed