{"_id":"6740fd3e56ae7047380ffd64","slug":"4-complaints-came-in-samadhan-camp-one-was-resolved-on-the-spot-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-126672-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में आईं 4 शिकायतें, एक का मौके पर ही हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में आईं 4 शिकायतें, एक का मौके पर ही हुआ समाधान
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचा फरियादी।
चरखी दादरी। लघु सचिवालय सभागार और नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को समाधान शिविर लगाया गया। लघु सचिवालय में एसडीएम नवीन कुमार के पास तीन और नगर परिषद कार्यालय में ईओ राजेश वर्मा के पास एक शिकायत पहुंची।
ईओ ने जहां मौके पर ही समस्या का समाधान कर दिया तो वहीं एसडीएम ने संबंधित विभाग को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। अधिकांश योजनाएं परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड से जुड़ी हुई हैं।
ऐसे में परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड से संबंधित लोगों की समस्याओं का समाधान तत्परता से करना जरूरी है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कहा कि नागरिकों के बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का समाधान तत्परता के साथ किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ही सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय के साथ शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत विभाग की ओर से खंड स्तर पर भी समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही हैं। इस अवसर पर नगराधीश आशीष सांगवान, उप पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार, कृषि विभाग से विषय विशेषज्ञ डॉ. चंद्रभान सांगवान, उपायुक्त कार्यालय से शशि भारद्वाज आदि मौजूद रहे।